Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MI vs CSK Arjun tendulkar impress MI bowling coach Lasith Malinga with his bowling during net session in wankhede

MI vs CSK : अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी से इम्प्रेस हुए लसिथ मलिंगा, बताया क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग इलेवन में जगह?, देखिए वीडियो

मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के कोच मलिंगा उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 13 April 2024 05:13 PM
share Share
Follow Us on
MI vs CSK : अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी से इम्प्रेस हुए लसिथ मलिंगा, बताया क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग इलेवन में जगह?, देखिए वीडियो

मुंबई इंडियंस के बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदलुकर को दाएं हाथ से गेंदबाजी करता देख टीम के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा को हैरान नजर आए। वानखेड़े स्टेडियम में अर्जुन नेट में गेंदबाजी प्रैक्टिस करते हुए दिखे। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर वीडियो में अर्जुन की गेंदबाजी स्किल को देख लसिथ मलिंगा प्रभावित हुए। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 14 अप्रैल को मुकाबला खेला जाएगा। अर्जुन के लिए जारी सीजन में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि टीम ने लगातार कई मैच गंवा दिए हैं और अब टीम ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं होगी। 

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके हैं। आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनने के बाद से वह चार मैच खेल चुके हैं। वीडियो में अर्जुन को अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाजी करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान वह बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हुए दो बार स्टंप को हिट करते हुए नजर आए। मलिंगा उनकी गेंदबाजी देखकर खुश हुए। हालांकि उन्होंने गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि ''मुंबई के पास काफी तेजी गेंदबाजी विकल्प हैं।'' 

आईपीएल 2023 में अर्जुन ने डेब्यू किया था और 4 मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने तीन विकेट भी लिए। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में खरीदा था। अर्जुन तेंदुलकर का गेंदबाजी वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कुछ प्रशंसको ने यहां तक कह दिया कि जारी सीजन में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें