Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़india vs south africa live score 3rd odi on 21st dec ind vs sa 3rd odi live cricket score updates hindi at Boland Park Paarl

india vs south africa Highlights : भारत ने 2-1 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराया

india vs south africa Highlights : भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। भारतीय टीम ने दूसरी बार सीरीज में अफ्रीका को उसकी सरजमीं पर हराया।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 21 Dec 2023 06:55 PM
share Share

india vs south africa 3rd odi Highlights : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में 78 रन से हरा दिया है। इसके साथ भारत ने तीन मैच की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। बोलैंड पार्क में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में गुरुवार (21 दिसंबर) को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए। इसके जवाब में डी जॉर्जी के अर्धशतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन ही बना सकी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4, आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। भारत ने दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराया था। 

इसके जवाब में रीजा हेंड्रिक्स और जॉर्जी के बीच पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। रीजा 24 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। डुसेन 17 गेंद में दो रन ही बना सके। इसके बाद एडन मार्करम और जॉर्जी ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। मार्करम 41 गेंद में 36 रन ही बना सके। डी जॉर्जी 87 गेंद में 81 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन 21 रन ही बना सके। मुल्डर ने 1, डेविड मिलर ने 10 रन बनाए। केशव महाराज 14 और विलियमस दो रन बनाकर आउट हुए। हैंड्रिक्स 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में संजू सैमसन के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 108 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्यूरन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 5वें ओवर में पहला झटका लगा। डेब्यू मैच खेल रहे रजत पााटीदार 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साईं सुदर्शन भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने पहले पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए।

कप्तान केएल राहुल 35 गेंद में 21 रन ही बना सके। तिलक ने संजू के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच 116 रन की साझेदारी हुई। तिलक 77 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने 27 गेंद में 38 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 14 रन बनाए। तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने धमाकेदार अंदाज में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी करते हुए भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

india vs south africa 3rd odi Highlights Boland Park, Paarl

IND -296/8 (50)

South Africa - 218/10 (45.5)

12:16 AM india vs south africa live : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 78 रन से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 297 के जवाब में 218 रन ही बना सकी। आवेश खान ने हेड्रिंक्स को आउट करके साउथ अफ्रीका की पारी का अंत किया। 

12:11 AM india vs south africa live : अर्शदीप ने अपने अगले की ओवर पहली गेंद पर विकेट हासिल की। लेकिन वह हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने विलियम्स को आउट किया।

12:02 AM india vs south africa live : अर्शदीप सिंह ने मैच में तीसरी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने केशव महाराज को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। महाराज 27 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए।

11:52 PM india vs south africa live : दक्षिण अफ्रीका ने 41वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। भारत को जीत के लिए सिर्फ तीन विकेट चाहिए।

11:36 PM india vs south africa live : दक्षिण अफ्रीका ने 38 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 72 गेंद में 105 रन चाहिए। 

11:34 PM india vs south africa live : मुकेश कुमार ने डेविड मिलर को आउट करके भारत की जीत लगभग पक्की कर दी है। मिलर 20 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

11:22 PM india vs south africa live : वॉशिंगटन सुंदर ने विआन मुल्डर को आउट करके अफ्रीका को छठा झटका दिया है। मुलर एक रन ही बना सके। सुंदर ने मैच में दूसरा विकेट लिया।

11:08 PM india vs south africa live : दक्षिण अफ्रीका का 33वें ओवर में पांचवां विकेट गिरा है। आवेश खान ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्लासेन 22 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।

10:52 PM india vs south africa live : अर्शदीप सिंह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने स्टार बल्लेबाज डी जॉर्जी को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जॉर्जी 87 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए।

10:38 PM india vs south africa live : वॉशिंगटन सुंदर ने एडन मार्करम को कैच आउट करवाया। मार्करम 41 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है।

10:32 PM india vs south africa live : साउथ अफ्रीका ने 25 ओवर में दो विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। जॉर्जी और मार्करम के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

10:14 PM india vs south africa live : दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवर में दो विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। मार्करम 18 और जॉर्जी 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:54 PM india vs south africa live : अक्षर पटेल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। रासी डुसेन 17 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। 

9:40 PM india vs south africa live : दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए यहां से 235 रन चाहिए।

9:28 PM IND vs SA Live score : अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। रीजा ने 24 गेंद में 19 रन बनाए।

9:15 PM IND vs SA Live score : जॉर्जी  और रीजा ने अफ्रीका को दमदार शुरुआत दिलाई है। अफ्रीका ने सातवें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। 

8:52 PM IND vs SA Live score : साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत के लिए टोनी डि जोर्जी और रीजा हैंड्रिक्स क्रीज पर पहुंच गए हैं। पहला ओवर मुकेश कुमार ने किया है। 

8:35 PM IND vs SA Live score : पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई भारतीय टीम के लिये सैमसन ने 114 गेंद में 108 रन बनाये जबकि तिलक वर्मा ने 52 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिये बूरान हेंड्रिक्स ने तीन और नांद्रे बर्गर ने दो विकेट लिए। 

8:08 PM IND vs SA Live score : भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में संजू सैमसन के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए। 

8:08 PM IND vs SA Live score : भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 9 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत का 277 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा। 

8:02 PM IND vs SA Live score : अक्षर पटेल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। हैंड्रिक्स ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

7:42 PM IND vs SA Live score : भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ 110 गेंद में 100 रन पूरे किए।

7:37 PM IND vs SA Live score : रिंकू सिंह ने आते ही बड़े शॉट लगाए हैं। संजू शतक से सिर्फ चार रन दूर हैं। 

7:32 PM IND vs SA Live score : तिलक वर्मा अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह बाउंड्री पर कैच आउट हुए।

7:26 PM IND vs SA Live score : स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने पिछले कुछ मैचों में बड़े शॉट लगाए हैं। भारत ने 200 के स्कोर को पार कर लिया है। 

7:10 PM IND vs SA Live score : भारत ने 37 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। तिलक 39 और संजू 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6:49 PM IND vs SA Live score : तिलक और संजू के बीच चौथे विकेट के लिए काफी धीमी साझेदारी हुई है। दोनों ने 77 गेंद में 38 रन जोड़े हैं।

6:37 PM IND vs SA Live score : बल्लेबाज संजू सैमसन ने 66 गेंद में अर्धशतक लगाया है। तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

6:26 PM IND vs SA Live score : तीसरे वनडे में भी भारतीय पारी लड़खड़ा गई है। भारत ने 26 ओवर में तीन विकेट खोकर 116 रन बनाए हैं। 

6:12 PM IND vs SA Live score : संजू सैमसन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा उनका साथ दे रहे हैं।

6:05 PM IND vs SA Live score : कप्तान केएल राहुल 35 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुल्डर ने उन्हेंं आउट किया। 

5:42 PM IND vs SA Live score : केएल राहुल और संजू सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

5:26 PM IND vs SA Live score : भारत ने पहले पावरप्ले में दो विकेट खोकर 59 रन बनाए हैं। केएल राहुल और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। 

5:12 PM IND vs SA Live score : 8वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। साईं सुदर्शन 16 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। 

4:55 PM IND vs SA Live score : रजत पाटीदार अच्छी शुरुआत मिलने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। रजत ने 16 गेंद में 22 रन बनाए। नांद्रे बर्गर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

4:40 PM IND vs SA Live score : डेब्यू मैच खेल रहे रजत पाटीदार ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। शुरुआती दो ओवर में उन्होंने दो चौके लगाए हैं।

4:32 PM india vs south africa live : रजत पाटीदार और साईं सुदर्शन पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं। ऋतुराज चोट के कारण आज नहीं खेल रहे हैं।

4:12 PM india vs south africa live : तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स

4:06 PM india vs south africa live : भारत ने तीसरे मैच में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप और ऋतुराज नहीं खेल रहे हैं, जबकि रजत पाटीदार और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। 

4:02 PM IND vs SA Live : दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

3:50 PM india vs south africa live : भारत के लिए तीसरे मैच में रजत पाटीदार वनडे डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज के दूसरे मैच में रिंकू सिंह ने डेब्यू किया था।

शुरुआती दोनों मैचों में भारत के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। तीसरे मैच में उनपर सबकी नजरें रहेंगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे श्रृंखला में सिर्फ एक बार ही हराया है। उसे दोहराने के लिए भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और बी साईं सुदर्शन से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी।

भारत: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, बी साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, रिंकू सिंह, आकाश दीप, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), नांद्रे बरगर, टोनी डि जोर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन, लिजाद विलियम्स और ब्यूरान हेंड्रिक्स।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें