Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़india vs england 2nd t20 live updates from cardiff ball by ball updates

INDvENG 2nd T20:हेल्स के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से दी मात

कार्डिफ में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस तरह सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान आॅएन मॉर्गन ने टॉस...

लाइव हिन्दुस्तान टीम कार्डिफSat, 7 July 2018 01:01 AM
share Share

कार्डिफ में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस तरह सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान आॅएन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान विराट कोहली ने 47 और महेंद्र सिंह धौनी ने 32 रन बनाए।

सुरेश रैना ने 27 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली, जेक बॉल, आदिल राशिद और लियाम प्लंकेट को एक-एक सफलता हाथ लगी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 58 और जॉनी बेयरस्टॉ ने 28 रन की पारी खेली। भारत की ओर से उमेश यादव को 2, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार को एक एक सफलता मिली। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्टल में 8 जुलाई को खेला जाएगा।

01:39 AM: आखिरी ओवर का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार के हाथों में था और उनके इस ओवर की पहली ही गेंद पर एलेक्स हेल्स ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर हेल्स ने फाइन लेग की दिशा में चार रन हासिल किए। तीसरी गेंद पर हेल्स ने 1 रन लेकर स्कोर बराबर कर दिया। अगली गेंद पर डेविड विली ने सिंगल लेकर इंग्लैंड को 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। एलेक्स हेल्स 58 रन बनाकर और विली 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

01:32 AM: इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए। एलेक्स हेल्स और डेविड विली क्रीज पर हैं।

01:24 AM: भुवनेश्वर कुमार ने जॉनी बेयरस्टॉ को कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट करा कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 15 गेंदों में 22 रनों की दरकार है।

01:10 AM: 15वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 103-4, जीत के लिए 30 गेंद में 46 रनों की जरूरत है। बेयरस्टॉ और हेल्स क्रीज पर हैं।

01:07 AM: हार्दिक पांड्या ने आॅएन मॉर्गन को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा कर भारत को चौथी सफलता दिला दी। इंग्लैंड का स्कोर 14वें ओवर की समाप्ति पर 99 रन। एलेक्स हेल्स 34 और जॉनी बेयरस्टॉ 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

12:48 AM: दसवें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 59/3, इंग्लैंड को जीत के लिए 60 गेंदों में 90 रनों की दरकार है।

12:37 AM: युजवेंद्र चहल ने जो रूट को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी। 7 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 44-3। कप्तान ओएन मॉर्गन और एलेक्स हेल्स क्रीज पर हैं।

12:26 AM: उमेश यादव ने पहले जेसन रॉस और फिर जोस बटलर को आउट कर भारत को देा बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। पांच ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28-2।

12:04 AM: तीसरे ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 5 और जो रूट 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उमेश यादव ने 15 रन के निजी स्कोर पर जेसन रॉय का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया।

11.40 PM: धौनी-पांड्या के अंत में प्रयासों से भारत 150 के करीब रन बनाने में सफल रहा। धौनी ने नाबाद 32 वहीं हार्दिक ने 12 रन बनाए।

11.31 PM: पारी का 19वां ओवर लेकर आए हैं क्रिस जोर्डन, इस ओवर में 11 रन बने।

11.26 PM: कोहली फिफ्टी जमाने से पहले ही आउट हो गए। उन्हें डेविड विली ने आउट किया।

11.20PM: इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं। कोहली फिफ्टी के करीब।

11.08PM: इस समय क्रीज पर भारत के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली-एमएस धौनी हैं। भारत का स्कोर 100 के करीब है।

11.00 PM: भारत ने 13वें ओवर में सुरेश रैना का विकेट खो दिया है। उन्हें आदिल राशिद ने आउट किया।

22.50 PM: रैना-कोहली के बीच पचास रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। जहां विराट कोहली 28 और सुरेश रैना 26 रन पर नाबाद हैं।

22.40 PM: आठवें आेवर में भारतीय बल्लेबाजों कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना ने पांच सिंगल्स बटोरे। 

22.35 PM: पारी का सातवां ओवर प्लंंकेट डाल रहे हैं। इंग्लैंड की स्थिति इस समय काफी अच्छी है। इस ओवर में मात्र 5 रन बने।

22.28 PM: भारत की टीम मुसीबत में। केएल राहुल के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका, प्लंकेट की गेंद पर आउट।

22.25 PM: पांचवे ओवर की शुरुआत भारत के नजरिए से काफी खराब रही है। शिखर धवन रन आउट होकर वापस पवेलियन में।

22:20 PM: चौथे ओवर में शिखर धवन ने लगाया एक चौका, ओवर में बने कुल 9 रन। 

22:15 PM: जेक बॉल के दूसरे ओवर में सिर्फ 6 रन बने और रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें जोस बटलर ने कैच किया। उनके आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए हैं।

22:02 PM: डेविड विली ने इंग्लैंड की तरफ से भारतीय पारी का पहला ओवर किया। इस ओवर में सिर्फ 1 रन बने।

22:00 PM: टीमें

इंडिया- शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एमएस धौनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कूलदीप यादव, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉस बटलर, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयॉन मॉर्गन, जॉनी बैरिस्टो, डेविड विल्ली, लियम प्लंकेट, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, जेक बॉल

21:50 PM: आपको बता दें कि अगर आज भारतीय टीम, इंग्लैंड को हरा देती है तो वो पहली बार इंग्लैंड की जमीं पर टी-20 सीरीज अपने नाम करने का रिकॉर्ड बना लेगी। वहीं, इंग्लैंड के लिए किसी भी तरह से वापसी आसान नहीं रहने वाली है। उसकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा कुलदीप यादव और युजवेंद्रा चहल की जोड़ी है। कलाई के स्पिनरों ने इंग्लैंड को पिछले मैच में खासा परेशान किया था।
 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें