Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India fourth Biggest ODI wins in terms of balls remaining against south africa in 1st odi

IND vs SA : वनडे में भारत को मिली चौथी सबसे बड़ी जीत, गेंद के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी हार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने गेंदें शेष रहने के लिहाज से वनडे की चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले वनडे में 8 विकेट से हराया।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 17 Dec 2023 01:30 PM
share Share

भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 रन पर आउट करने के बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। साउथ अफ्रीका के लिए शेष गेंद के लिहाज से वनडे में ये दूसरी सबसे बड़ी हार है, जबकि भारत की ये चौथी बड़ी जीत है। 

वनडे में गेंद के लिहाज से साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ी हार 2008 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। भारत के खिलाफ रविवार को साउथ अफ्रीका की टीम 200 गेंद शेष रहते मैच हारी, जोकि वनडे में उसकी गेंद के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 263 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी, जोकि वनडे में शेष गेंद के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है। 

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की सलामी भारतीय जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मात्र 23 रन ही जोड़ सकी थी कि मुल्डर ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ पांच रन को पगबाधा कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी। 

AUS vs PAK : पाकिस्तान की करारी हार पर माइकल वॉन ने लिए मजे, कहा- ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ भारत...

15.5 ओवर में श्रेयर 52 रन को फेहलुकवायो ने मिलर के हाथों कैच आउट कराया। उस समय टीम को स्कोर 111 रन था। सुदर्शन 55 रन बनाकर और तिलक वर्मा एक पर नाबाद रहे। भारत ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। भारत इस जीत के साथ ही श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिया।

गेंदें शेष रहने के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार
215 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2008
200 बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2023*
188 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2002
185 बनाम भारत, दिल्ली, 2022

गेंदें शेष रहने के मामले में भारत की सबसे बड़ी वनडे जीत
263 बनाम एसएल, कोलंबो आरपीएस, 2023 *
231 बनाम केन, ब्लोमफ़ोन्टेन, 2001
211 बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम, 2018
200 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023*

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें