Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SL Riyan Parag makes his ODI debut for India receives ODI debut Cap from his Idol Virat Kohli

IND vs SL : T20I के बाद वनडे में भी रियान पराग ने किया डेब्यू, विराट कोहली से मिली कैप

रियान पराग ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में वनडे डेब्यू किया है। उन्हें मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कैप सौंपी। रियान पराग ने पिछले महीने ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू किया था।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 Aug 2024 09:24 AM
share Share

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। युवा बल्लेबाज रियान पराग श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के लिए पदार्पण कर रहे हैं। रियान पराग भारत के लिए वनडे खेलने वाले 256वें खिलाड़ी बन गए हैं। रियान को मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कैप सौंपी। पराग भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले असम के पहले पुरुष क्रिकेटर हैं।

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। भारतीय टीम अगर ये मैच जीतती है, तो वह सीरीज को 1-1 से बराबर कर लेगी। इस मैच को जीतने के लिए भारत पूरा दम लगाएगा। टीम इंडिया ने तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। 22 वर्षीय पराग को तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज 

श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें