Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harbhajan singh Slams Pakistan influencer over MS Dhoni and Mohammad Rizwan comparison

'क्या फूंक रहे हो आजकल?' धोनी और रिजवान की तुलना कर फंसा पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, हरभजन ने लगाई क्लास

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के एक इन्फ्लुएंसर को एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान की तुलना करने पर करारा जवाब दिया है। हरभजन ने कहा कि ऐसी तुलना करना गलता है।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 20 July 2024 03:09 AM
share Share

हरभजन सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के एक इन्फ्लुएंसर को एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान की तुलना करने पर जमकर लताड़ लगाई। हरभजन ने कहा कि अगर रिजवान से भी कोई पूछेगा तो वह धोनी का ही नाम लेगा। पाकिस्तान के एक इन्फ्लुएंसर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान की तस्वीरें शेयर करके पूछा कि इन दोनों में से कौन अच्छा है? जिस पर हरभजन सिंह को खुद को रोक नहीं सके और उसे बेहतर खिलाड़ी के बारे में अच्छे से बताया। 

पाकिस्तान के इन्फ्लुएंसर ने एक्स पर पूछा, "एमएस धोनी या मोहम्मद रिजवान? कौन बेहतर है? मुझे ईमानदारी से बताओ"। इसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा, ''आजकल क्या फूंक रहे हो? ये कैसा मूर्खों वाला सवाल है? भैया इसको बताओ। धोनी बहुत आगे है रिजवान से, अगर आप रिजवान से पूछोगे तो वह भी आपको इसका सही जवाब देगा। मुझे रिजवान पसंद है, वह अच्छा खिलाड़ी जो बढ़िया खेलता है। लेकिन तुलना करना गलता है। धोनी आज भी वर्ल्ड क्रिकेट में नंबर वन है। विकेट के पीछे उससे अच्छा कोई नहीं है।''

एमएस धोनी को कई लोग क्रिकेट इतिहास का सबसे महान कप्तान मानते हैं। धोनी ने बतौर कप्तान भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। बतौर विकेटकीपर भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अब भी युवाओं के लिए आदर्श हैं। धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। उन्होंने इस सीजन कप्तानी भी छोड़ दी और अब बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हैं। हालांकि धोनी आने वाले सीजन में आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें