Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Aakash Chopra on whether Rohit Sharma can be Team India Test captain for the entire WTC cycle

क्या रोहित शर्मा WTC 2025 तक बने रहेंगे टेस्ट कप्तान? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

क्या रोहित शर्मा अगले WTC 2023-25 साइकल तक भारत के टेस्ट कप्तान बने रहेंगे? आकाश चोपड़ा ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अच्छे कप्तान हैं, लेकिन 6 सीरीज अहम होती हैं। 

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 June 2023 06:29 AM
share Share

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि रोहित शर्मा पूरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र में भारत का नेतृत्व कर सकते हैं या नहीं। रोहित को भारत का टेस्ट कप्तान उस समय नियुक्त किया गया था, जब विराट कोहली ने 2021-22 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। भारत को लगातार दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल तक पहुंचाने में विराट कोहली की कप्तान के तौर पर अहम भूमिका रही, लेकिन टीम एक भी खिताबी नहीं जीत सकी।  

भारतीय टीम जब लगातार दूसरी बार ट्रॉफी हारी तो रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर सवाल उठे। इस पर जब आकाश चोपड़ा से एक फैन ने पूछा कि क्या रोहित शर्मा टेस्ट में कप्तान बने रहेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "रोहित एक अच्छे कप्तान हैं, इसमें कोई शक नहीं है। रोहित एक अच्छे टेस्ट बल्लेबाज हैं, इसमें भी कोई शक नहीं है, लेकिन क्या भविष्य ऐसे ही रहेगा - मैं 100 पर्सेंट निश्चित नहीं हूं, क्योंकि आप पिछले दो चक्रों में फाइनल में पहुंचे हैं, लेकिन एक बार भी नहीं जीते हैं और उम्र उनके पक्ष में नहीं है, यह हकीकत है।" 

पूर्व ओपनर ने माना है कि अगले दो साल की अवधि लंबी है। 6 सीरीज अपको खेलनी होती हैं। उन्होंने कहा, "जब आप अगले दो साल देखते हैं और एक और डब्ल्यूटीसी साइकल 2025 को देखते हैं तो रोहित शर्मा अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं, यदि वह वास्तव में टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। छह सीरीजों में बहुत समय है।"  हालांकि, चोपड़ा ने एक कप्तान के रूप में रोहित की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे खेल की नब्ज को समझते हैं और कभी भी सामान्य गलतियां नहीं करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें