Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma need 5 sixes to break virender sehwag record for most sixes in Test cricket by an indian

वीरेंद्र सहवाग से छिनेगा नंबर वन का ताज, रोहित शर्मा बनेंगे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाला भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 7 छक्कों की जरूरत है। रोहित वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। सहवाग ने 90 छक्के लगाए हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Sep 2024 11:05 AM
share Share

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा, जिसके लिए रोहित शर्मा, कोहली समेत भारतीय टीम शुक्रवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर एकत्र हुई। मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ नए गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और सहायक कोच अभिषेक नायर भी मौजूद थे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के पास वीरेंद्र सहवाग का सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में पांच छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन सकते हैं। भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 103 मैच में 90 छक्के जड़े हैं। रोहित ने 59 मैच में 84 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे भारतीय एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 90 मैचों में 78 छक्के लगाए हैं। रोहित अगर आगामी टेस्ट सीरीज में 13 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह 100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

ये भी पढ़े:मैंने पत्नी को...बॉलिंग कोच बनने के बाद मोर्केल के साथ हुआ था कुछ ऐसा

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम अगर इन 10 टेस्ट मैच में से पांच में जीत दर्ज करती है तो लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंच सकती है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है।

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 620 छक्के लगाए हैं और 600+ छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित ने वनडे में 331 छक्के भी लगाए हैं, जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, उन्होंने टी20 में 205 छक्के लगाए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें