Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit Sharma got a special award in Mumbai Indians dressing room Know What he said After SRH vs MI IPL 2025 Match

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में मिला स्पेशल अवॉर्ड, बोले- मैंने मैच शुरू होने से पहले…

रोहित शर्मा ने कहा कि हम जो करते आ रहे हैं आगे भी वही करेंगे। मैच से पहले मैंने हर्डल में बात की थी, में निरंतर रूप से चीजें करनी होगी। आज इसका अच्छा उदहारण मिला। हमें आगे भी ऐसा करना है।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 April 2025 11:07 AM
share Share
Follow Us on
रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में मिला स्पेशल अवॉर्ड, बोले- मैंने मैच शुरू होने से पहले…

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने रंग में लौट आए हैं। रोहित ने अपनी फॉर्म उस समय पकड़ी जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हिटमैन को मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में स्पेशल अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में अलग से एक अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित करती है। इस सेरेमनी में रोहित शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की तूफानी पारी खेलने को लेकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:बेंगलुरु की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “हम जो करते आ रहे हैं आगे भी वही करेंगे। मैच से पहले मैंने हर्डल में बात की थी, में निरंतर रूप से चीजें करनी होगी। आज इसका अच्छा उदहारण मिला। हमें आगे भी ऐसा करना है।”

ये भी पढ़ें:रोहित-SKY ने लगाई ऑरेंज कैप की रेस में छलांग; पर्पल कैप पर इस भारतीय का राज

रोहित शर्मा ने इससे पहले वानखेड़े के अपने होमग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब हिटमैन के बल्ले से लगातार 2 अर्धशतक निकले हो। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में 12000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं।

मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ आईपीएल 2025 में जीत का चौका लगाया। MI अब 9 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी 10-10 अंक है, मगर MI बेहतर नेट रन रेट के चलते इन टीमों से आगे हैं।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, LSG vs DC, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें