Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB vs DC Highlights Shafali Verma Shines As Delhi Capitals Becomes first team to qualify for WPL 2025 Playoffs

दिल्ली कैपिटल्स WPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, शेफाली ने RCB के खिलाफ मचाई तबाही

  • RCB vs DC WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जबर्ददस्त जीत हासिल की। शेफाली वर्मा ने आरसीबी के परखच्चे उड़ाए।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 March 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली कैपिटल्स WPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, शेफाली ने RCB के खिलाफ मचाई तबाही

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मेग लैनिंग की कप्तानी वाली डीसी ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 विकेट से धूल चटाई। आरसीबी ने 147/7 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली ने 15.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर आसानी से विजयी परचम फहरा दिया। डीसी ने मौजूदा सीजन में सात मैचों में से पांच अपने नाम कर लिए हैं। डीसी के खाते में फिलहाल 10 अंक हैं। आरसीबी के खिलाफ युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तबाही मचाई।

शेफाली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। डीसी को एकमात्र झटका लैनिंग (12 गेंदों में 2) के रूप में लगा, जिन्हें रेणुका सिंह ने तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद, शेफाली ने जेस जोनासेन के साथ जबर्दस्त अंदाज में रन बटोरे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 149 रनों की पार्टनरशिप की। जेस 38 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 9 चौके और एक सिक्स ठोका। शेफाली ने 16वें ओवर में छक्का और चौका लगाकर डीसी को जीत की दहलीज पार कराई।

ये भी पढ़ें:WPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली 5 प्लेयर, हेनरी नए रिकॉर्ड से चूकीं

इससे पहले, आरसीबी ने एलिस पेरी अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली के विरुद्ध 147 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान स्मृति मंधाना (8) का बल्ला नहीं चला, जिसके बाद आस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर पेरी ने आरसीबी को खराब शुरुआत से उबारा। उन्होंने सीजन का चौथा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 47 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों के जरिए नाबाद 60 रन बनाए। पेरी के अलावा राघवी बिष्ट ने 33 रन का योगदान दिया। उन्होंने 32 गेंद में दो छक्के जड़े।

ये भी पढ़ें:मंधाना का ये स्टाइलिश सिक्स वायरल, मिड ऑफ के ऊपर से जड़ा झन्नाटेदार शॉट

पेरी ने इंग्लैंड की डानी वाट होज (21 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन और राघवी के साथ 68 रन की साझेदारी निभाकर आरसीबी की पारी मजबूत की। पेरी डब्ल्यूपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 6 मैचों में 98.33 के औसत से 295 रन बना लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखा पांडे और श्री चरानी ने 28-28 रन देकर दो दो विकेट झटके। मारिजाने काप ने नई गेंद से कसी गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर एक विकेट लिया। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को मौजूदा सीजन में लगातार चौथी हार का मुंह देखना पड़ा है। आरसीबी चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें