VIDEO: रवींद्र जडेजा ने जड़ा IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का, आपने देखा क्या? स्टेडियम के बाहर जाते-जाते बची गेंद
रवींद्र जडेजा ने यह छक्का 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लुंगी एनगिडी को लगाया था। यॉर्कर के प्रयास में यह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज जडेजा को फुलटॉस डाल बैठा, जिसका उन्होंने भरपूर उठाया। जडेजा ने मिड विकेट की दिशा में यह 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रवींद्र जडेजा की 77 रनों की नाबाद पारी भले ही बेकार गई हो, मगर उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान फैंस का खूब मनोरंजन किया। जडेजा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए इस दौरान 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का तो 109 मीटर लंबा था, जो अभी तक इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। जी हैं, जडेजा ने IPL 2025 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
रवींद्र जडेजा ने यह छक्का 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लुंगी एनगिडी को लगाया था। यॉर्कर के प्रयास में यह साउथ अफ्रीकी गेंदबाज जडेजा को फुलटॉस डाल बैठा, जिसका भरपूर फायदा भारतीय खिलाड़ी ने उठाया। जडेजा ने मिड विकेट की दिशा में यह 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा।
आईए एक नजर डालते हैं IPL 2025 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर-
रवींद्र जडेजा वर्सेस आरसीबी, 3 मई- 109 मीटर
हेनरिक क्लासेन वर्सेस मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल- 107 मीटर
आंद्रे रसेल वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स, 29 अप्रैल- 106 मीटर
अभिषेक शर्मा वर्सेस पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल- 106 मीटर
फिल सॉल्ट वर्सेस गुजरात टाइटंस, 2 अप्रैल- 105 मीटर
ट्रैविस हेड वर्सेस राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च- 105 मीटर
कैसा रहा RCB बनाम CSK मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली और जैकब बेथेल ने आरसीबी को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जमाए, मगर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बूरी तरह फ्लॉप रहा। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।