Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MS Dhoni on relationship with Virat Kohli says I would not necessarily say I am like an older brother or anything

धोनी का विराट के साथ कैसा रिलेशन है? जवाब में माही बोले- मैं बड़ा भाई या...

  • एमएस धोनी का विराट कोहली के साथ कैसा रिलेशन है? ये सवाल जब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि मैं ये नहीं कहूंगा कि मैं उसका बड़ा भाई हूं या कुछ और हूं। हालांकि, हम दोनों की उम्र में काफी अंतर है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 Sep 2024 09:57 AM
share Share

एमएस धोनी और विराट कोहली साथ में करीब डेढ़ दशक तक भारतीय टीम के लिए साथ खेले हैं। वहीं, जब एमएस धोनी से ये पूछा गया कि उनका और विराट कोहली का रिश्ता क्या है और कैसा है तो इस पर एमएस धोनी ने बड़ा ही संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम दोनों की उम्र में अंतर है। ऐसे में ये भी कहा जा सकता है कि मैं उसका बड़ा भाई हूं, लेकिन मैं ये भी देखता हूं कि हम दोनों साथ खेले हैं। ऐसे में वह मेरे सहकर्मी हैं। एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन धोनी और विराट के कई वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

एमएस धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, "हम 2008/09 से एक साथ खेल रहे हैं। हालांकि, उम्र में अंतर है, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं उनका बड़ा भाई हूं या कुछ और; हम सिर्फ ऐसे सहकर्मी हैं जो लंबे समय से भारत के लिए खेले हैं। वह विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।"

विराट कोहली ने साल 2008 में धोनी की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वे लंबे समय तक उपकप्तान रहे और 2014 में उनको टेस्ट में कप्तानी मिली, क्योंकि एमएस धोनी ने एकाएक रिटायरमेंट ले लिया था। 2016 में एमएस धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी भी छोड़ दी तो विराट इन दोनों फॉर्मेट में भी कप्तान बने।

ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया के आगे सिक्स हिटिंग में इंग्लैंड की 'बैजबॉल' भी फेल, WTC के इतिहास में ऐसा है पाकिस्तान का हाल

विराट कोहली हमेशा एमएस धोनी को अपना कप्तान मानते हैं, क्योंकि करियर के ज्यादातर समय एमएस धोनी ही उनके कप्तान थे। यहीं तक कि जब विराट कप्तान थे तो उन्होंने एमएस धोनी की मदद डीआरएस के लिए काफी ली। दोनों के बीच कई बार बड़ी-बड़ी साझेदारियां भी हुईं और टी20 वर्ल्ड कप 2016 का एक मैच सभी को याद आता है, जब धोनी ने विराट कोहली से मैच फिनिश करने के लिए कहा था, क्योंकि एमएस धोनी आखिर में क्रीज पर आए थे और विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। विराट कोहली का धोनी ने करियर के शुरुआती दिनों में काफी सपोर्ट किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें