Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़look in the mirror Australia legend Steve waugh blunt statement on Rohit Sharma Test cricket future

आईने में देखना होगा...कप्तानी पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की रोहित शर्मा को अहम सलाह

  • स्टीव वॉ का मानना ​​है कि आलोचनाओं का सामना कर रहे रोहित शर्मा अगर भारतीय क्रिकेट की सेवा करना जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें आत्ममुग्ध नहीं होना चाहिए।

भाषा Mon, 21 April 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
आईने में देखना होगा...कप्तानी पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की रोहित शर्मा को अहम सलाह

रोहित शर्मा की कप्तानी पर ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ ने भी अपनी राय दी है। स्टीव वॉ का मानना ​​है कि आलोचनाओं का सामना कर रहे रोहित शर्मा अगर भारतीय क्रिकेट की सेवा करना जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें आत्ममुग्ध नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने रोहित को यह भी सलाह दी है कि उन्हें आराम नहीं करना चाहिए। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले कप्तानी पर फैसला लेना भी शामिल है। रोहित के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वॉ ने कहा कि भारत की कप्तानी का फैसला रोहित को खुद करना चाहिए।

खुद आईने में देखना होगा
भारत जून में इंग्लैंड के साथ श्रृंखला की शुरुआत के साथ 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करेगा। वॉ ने पीटीआई से कहाकि यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है। उन्होंने कहाकि वह अकेले ही इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्हें खुद को आईने में देखना होगा और कहना होगा कि क्या मैं अब भी कप्तान बनना चाहता हूं या भारत के लिए खेलना चाहता हूं? क्या मैं प्रतिबद्ध हूं? क्या मैं इसके लिए पर्याप्त समय और प्रयास कर रहा हूं? अपने देश के लिए खेलना एक सौभाग्य और सम्मान की बात है।

30 अप्रैल को 38 के होंगे रोहित
‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी’ के सदस्य वॉ ने कहाकि आप आत्मसंतुष्ट या आराम से नहीं रह सकते। रोहित 30 अप्रैल को 38 वर्ष के हो जाएंगे। बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली तीन टेस्ट श्रृंखला में उनका प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने खराब फॉर्म का हवाला देते हुए सिडनी टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया जिसमें भारत इस साल की शुरुआत में 1-3 से श्रृंखला हार गया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें