Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Washington Sundar Catch Controversy IPL 2025 As Fans Slam 3rd Umpire Call During SRH vs GT Game

थर्ड अंपायर ने डाली वॉशिंगटन सुंदर की पहली फिफ्टी पर डकैती...कैच को लेकर भड़क गए फैंस

  • थर्ड अंपायर ने डाली वॉशिंगटन सुंदर की पहली आईपीएल फिफ्टी पर डकैती। ये कहना है कुछ फैंस का, जिनको लगा है कि अनिकेत वर्मा ने जो कैच पकड़ा था, वह फेयर नहीं था। अनिकेत की उंगली गेंद के नीचे नहीं थीं।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 April 2025 02:39 PM
share Share
Follow Us on
थर्ड अंपायर ने डाली वॉशिंगटन सुंदर की पहली फिफ्टी पर डकैती...कैच को लेकर भड़क गए फैंस

लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे वॉशिंगटन सुंदर उसी टीम के खिलाफ गुजरात टाइटन्स के लिए अपना आईपीएल का पहला अर्धशतक पूरा करने वाले थे। वे दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 49 रन पर पहुंच चुके थे। इसके बाद उन्होंने स्वीपर कवर की ओर शॉट खेला, जिस पर वे कैच आउट हो गए। हालांकि, फैंस को ऐसा नहीं लगता। यही कारण है कि फैंस कह रहे हैं कि थर्ड अंपायर ने वॉशिंगटन सुंदर की पहली फिफ्टी पर डकैती डाली है, क्योंकि अंपायर ने कुछ ही एंगल चेक करने के बाद उनको कैच आउट दे दिया था।

वॉशिंगटन सुंदर के इस कैच पर विवाद भी हुआ। हालांकि, मामला उस समय शांत हो गया, जब गुजरात टाइटन्स को जीत मिली। अगर टीम हार जाती तो इस फैसले की ज्यादा चर्चा होती। थर्ड अंपायर ने माना था कि अनिकेत वर्मा की उंगलियां गेंद के नीचे थीं। हालांकि, फैंस जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, उनमें लग रहा है कि गेंद का संपर्क पहले जमीन से हुआ और उसके पीछे उनकी उंगलियां आईं। थर्ड अंपायर नितिन मेनन के इस फैसले पर उत्सव नाम के यूजर ने लिखा, "नितिन मेनन ने वॉशिंगटन सुंदर का पहला आईपीएल अर्धशतक छीन लिया।"

वहीं, एक अन्य शख्स ने लिखा, "मुझे लगता है कि वॉशिंगटन सुंदर आउट नहीं हैं। यह SRH के पक्ष में एक विवादास्पद निर्णय है।" एक अन्य यूजर लिखता है, "मुझे लगा कि वॉशिंगटन सुंदर की कैच वाली गेंद पहले ज़मीन पर लगी और फिर कैच हो गई।"

इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने कैच की वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया, क्या गेंद जमीन पर गिरी नहीं? नितिन मेनन वैसे तो अच्छे अंपायर हैं, लेकिन यहां गलती कर दी।"

वॉशिंगटन सुंदर के इस कैच से कप्तान शुभमन गिल समेत गुजरात के सपोर्ट स्टाफ के कई सदस्य नाखुश नजर आए। वॉशिंगटन सुंदर ने इस मुकाबले में नंबर चार पर बल्लेबाजी की और वे 29 गेंदों में 49 रन बनाने में सफल रहे। गुजरात की ये चार मैचों में तीसरी जीत है, जबकि एसआरएच की लगातार चौथी हार थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें