Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025ipl 2025 orange purple cap updated list after GT vs SRH match 51 GT sai sudrashan overtakes suryakumar yadav virat kohli

सूर्यकुमार यादव से छिनी ऑरेंज कैप, अब किसने जमाया कब्जा; किसके सिर सजी पर्पल कैप

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। एक दिन पहले किसी और खिलाड़ी के सिर पर ऑरेंज कैप रहती है। वहीं, 24 घंटे का समय बीतते-बीतते दूसरे खिलाड़ी के सिर पर पहुंच जाती है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 11:43 PM
share Share
Follow Us on
सूर्यकुमार यादव से छिनी ऑरेंज कैप, अब किसने जमाया कब्जा; किसके सिर सजी पर्पल कैप

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। एक दिन पहले किसी और खिलाड़ी के सिर पर ऑरेंज कैप रहती है। वहीं, 24 घंटे का समय बीतते-बीतते दूसरे खिलाड़ी के सिर पर पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है सूर्यकुमार यादव के साथ। गुरुवार को सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर थे। वहीं, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में साई सुदर्शन ने सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप झटक ली। वहीं, पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव हुआ है। यहां पर गुजरात जायंट्स के प्रसिद्ध कृष्णा 19 विकेट के साथ एक नंबर पर हैं।

ऑरेंज कैप का हाल
ऑरेंज कैप की लिस्ट में साई सुदर्शन फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली। इसकी बदौलत अब उनके नाम 504 रन जुड़ गए हैं। इसमें सुदर्शन का हाइएस्ट स्कोर 84 रन है। एमआई के सूर्यकुमार यादव के नाम 475 रन हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 465 रनों के साथ शुभमन गिल, चौथे नंबर पर 461 रनों के साथ जॉस बटलर और पांचवें नंबर पर हैं विराट कोहली। कोहली के खाते में 10 मैचों में 443 रन हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

प्लेयरमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
साई सुदर्शन1050450.40154.125516
सूर्यकुमार यादव1147567.85172.724626
शुभमन गिल1046551.66162.024815
जॉस बटलर1046192.20168.244620
विराट कोहली1044363.28138.873913
यशस्वी जायसवाल1143943.90154.034124
निकोलस पूरन1040444.88203.013334
मिचेल मार्श937842158.823620
केएल राहुल937153146.062916
श्रेयस अय्यर1036051.43180.92325
प्रभसिमरन सिंह1034634.6165.553917
प्रियांश आर्य1034634.6196.593722
एडेन मारक्रम1033533.5147.583015
रयान रिकेलटन1133433.4153.924215
अभिषेक शर्मा1031431.40180.453517

 

पर्पल कैप में कौन आगे
पर्पल कैप की लिस्ट की बात करें तो यहां पर गुजरात जायंट्स के प्रसिद्ध कृष्णा नंबर एक पर हैं। उनके नाम कुल 19 विकेट हैं। वहीं, आरसीबी के जोश हेजलवुड 18 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट हैं, जिनके नाम 16 विकेट हैं। सीएसके के नूर अहमद 15 विकेटों के साथ चौथे और सीएसके के ही खलील अहमद 14 विकेटों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

प्लेयरमैचविकेटऔसत
प्रसिद्ध कृष्णा101915.36
जोस हेजलवुड101817.27
ट्रेंट बोल्ट111621
नूर अहमद101519.2
खलील अहमद101422.57
मिचेल स्टार्क101426.14
हार्दिक पांड्या101318.38
युजवेंद्र चहल101321.07
अर्शदीप सिंह101321.15
क्रुणाल पांड्या101321.23
वरुण चक्रवर्ती101321.46
हर्षल पटेल91321.92
साई किशोर101217.66
कुलदीप यादव101221.91
भुवनेश्वर कुमार91223.66

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें