Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Iplभारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की चो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की चो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। आईपीएल 2023 के बाद धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी।
Shivi Singla hindustan, DelhiFri, 16 Feb 2024 11:22 AM

पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि डॉक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे नवंबर तक काफी बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा, इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने घुटने की सर्जरी को सफलतापूर्वक झेल लिया है। अब वे ठीक होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही धोनी ने यह भी कहा कि वह कभी भी एक बेहतर क्रिकेटर के रूप में पहचान जाना नहीं चाहते थे। एमएस धोनी ने कहा कि वह खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में देखना चाहते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।