बोल्ट से मिलकर पांड्या का क्या था रिएक्शन, मुंबई इंडियंस ने जारी किया वीडियो
- आईपीएल 2025 के लिए टीमें जुटने लगी हैं। अलग-अलग देशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने लगे हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अपने कैंप में पहुंच चुके हैं।

आईपीएल 2025 के लिए टीमें जुटने लगी हैं। अलग-अलग देशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने लगे हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अपने कैंप में पहुंच चुके हैं। मुंबई इंडियंस के कैंप में बोल्ट की मुलाकात कप्तान हार्दिक पांड्या से हुई। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने आपस में बातचीत की। गौरतलब है कि ट्रेंट बोल्ट को इस साल मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। इससे पहले ट्रेंट बोल्ट राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे।
जिम में मुलाकात
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो जारी किया है। इसमें हार्दिक पांड्या अपने बेटे के साथ जिम में एंट्री करते हैं। सामने ट्रेंट बोल्ट को देखकर उनके चेहरे पर खुशी के भाव आ जाते हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ी मिलते हैं और आपस में बात करते हैं। ट्रेंट बोल्ट कप्तान हार्दिक से अपनी फिटनेस को लेकर पूछते हैं। इसके जवाब में हार्दिक कहते हैं सुपर।
रह चुके हैं मुंबई इंडियंस का हिस्सा
बता दें कि ट्रेंट बोल्ट पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था। उनकी पहली टीम सनराइजर्स हैदराबाद थी। बाद में 2017 में बोल्ट केकेआर के साथ चले गए। इसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस से जुड़े। वह साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे। हालांकि नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें खरीद लिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।