Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Updated Points Table After MI vs GT Match 56 Gujarat Titans Overtakes RCB Mumbai Indians PBKS Top 4

गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, RCB से छीना बादशाहत; टॉप-4 में अब ये टीमें

IPL 2025 Updated Points Table- गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने आरसीबी से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर है।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 May 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, RCB से छीना बादशाहत; टॉप-4 में अब ये टीमें

IPL 2025 Updated Points Table- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट (DLS) से पटखनी दी। इस जीत के साथ गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। शुभमन गिल की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़ नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। जीटी की यह 11 मैचों में 8वीं जीत है। आरसीबी और गुजरात के अब बराबर 16-16 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से जीटी टॉप पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस को इस हार से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। टीम अभी भी टॉप-4 में बनी हुई है, हालांकि उनके नेट रन रेट में थोड़ी गिरावट आई है, इसके बावजूद अभी MI का नेट रन रेट टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है।

ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप लिस्ट में भारी उठापटक, सूर्यकुमार यादव ने कोहली से छीनी बादशाहत

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें यह उनकी 5वीं हार है। लगातार 6 मैच जीतने के बाद मुंबई को यह हार मिली है। इससे पहले इस सीजन एमआई को 7 अप्रैल को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार ने IPL में रचा धांसू कीर्तिमान, सचिन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वहीं बात टॉप-4 की करें तो गुजरात टाइटंस पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, पंजाब किंग्स तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर है। आईए एक नजर ताजा पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

IPL 2025 लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपरिणाम नहींअंकनेट रन रेट
गुजरात टाइटंस1183016+0.793
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर1183016+0482
पंजाब किंग्स1173115+0.376
मुंबई इंडियंस1275014+1.156
दिल्ली कैपिटल्स1164113+0.362
कोलकाता नाइट राइडर्स1155111+0.249
लखनऊ सुपर जायंट्स1156010-0.469
सनराइजर्स हैदराबाद (E)113717-1.192
राजस्थान रॉयल्स (E)123906-0.718
चेन्नई सुपर किंग्स (E)112904-1.117

कैसा रहा मुंबई बनाम गुजरात मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने विल जैक्स के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जैक्स के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 और कोर्बिन बॉश ने 27 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई मुंबई का बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट चटकाए, वहीं बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। बारिश से बाधित इस मैच में गुजरात ने 19 ओवर में 147 (DLS) रनों को हासिल कर जीत दर्ज की। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें