Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs NZ Team India Whitewashed Record in Test Series at home Will Rohit Brigade be able to save 24 years of hard work

IND vs NZ: क्या रोहित ब्रिगेड बचा पाएगी 24 साल की 'मेहनत', भारत के साथ 91 सालों में सिर्फ एक बार हुआ ऐसा

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पीछे चल रही है। भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानSun, 27 Oct 2024 03:14 PM
share Share
Follow Us on
IND vs NZ: क्या रोहित ब्रिगेड बचा पाएगी 24 साल की 'मेहनत', भारत के साथ 91 सालों में सिर्फ एक बार हुआ ऐसा

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा दी है। न्यूजीलैंड तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज अपने नाम की। भारत ने बेंगलुरु में आयोजित पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार का मुंह देखा। वहीं, भारत को पुणे में दूसरे मैच में 113 रनों से शिकस्त मिली। भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 1 नवंबर को शुरू होगा।

क्या रोहित ब्रिगेड बचा पाएगी 'मेहनत'?

मुंबई में जब तीसरा टेस्ट शुरू होगा तो रोहित ब्रिगेड पर 24 साल की 'मेहनत' बचाने का दवाब होगा। दरअसल, भारतीय टीम ने घर पर आखिरी बार साल 2000 में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेला था। भारत का तब साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। साउथ अफ्रीका ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को चार विकेट से हराया था। साउथ अफ्रीका ने बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट में पारी और 71 रन से जीत हासिल की।

91 सालों में सिर्फ एक बार हुआ ऐसा

बता दें कि भारतीय टीम ने घर पर पहला टेस्ट 1933 में खेला था। भारत ने तब से आज तक सिर्फ एक बार घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया है। पिछले 91 सालों में साउथ अफ्रीका को छोड़कर कोई भी अन्य टीम यह कमाल नहीं कर सकी। ऐसे में रोहित ब्रिगेड मंबई में हर हाल में जीत दर्ज करने की फिराक में होगी। कप्तान ने दूसरे टेस्ट के बाद वानखेड़े में नए इरादे, विचारों और तरीकों के साथ खेलने की आवश्यकता पर बल दिया और उम्मीद जताई कि भारतीय टीम मुंबई में विजयी परचम फहराएगी।

यह भी पढ़ें- मैं ऐसा इंसान नहीं जो...टेस्ट सीरीज हारने के बावजूद रोहित शर्मा कह गए बड़ी बात

12 साल में पहली सीरीज हारा भारत

न्यूजीलैंड के अजेय बढ़त बनाते ही भारत के लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया। न्यूजीलैंड ने 69 साल में पहली बार भारत में सीरीज जीती। न्यूजीलैंड टीम 1955 से यहां दौरा कर रही है लेकिन इतने साल में भारत के किले में सेंध नहीं लगा सकी। भारत को 12 साल में पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने इससे पहले 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार देखी थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें