Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Duleep Trophy Live Score India C vs India B 15th Sep Day 3 Live Cricket Score IND A vs IND D Live Updates in hindi

Duleep Trophy Highlights- इंडिया बी वर्सेस सी मैच हुआ ड्रॉ, इंडिया A ने 186 रन से जीता मुकाबला

  • Duleep Trophy Highlights- दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के चौथे दिन इंडिया ए ने इंडिया डी को 186 रनों से हराया। इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। इंडिया सी के 525 रन के स्कोर के आगे इंडिया बी की पहली पारी 332 रनों पर सिमटी। इंडिया ए की टीम जीत के करीब है।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 Sep 2024 09:21 AM
share Share

Duleep Trophy Highlights- दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैचों के नतीजे आ गए हैं। मयंक अग्रवाल के नेतृत्व वाली इंडिया ए ने इंडिया डी को चौथे दिन 186 रनों से हराया। इंडिया डी को जीत के लिए 489 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम दूसरी पारी में  301 रन पर ऑलआउट हो गई। रिकी भुई ने शतक लगाया। वहीं दूसरा मुकाबला इंडिया सी वर्सेस इंडिया बी मैच अनंतपुर में दूसरे ग्राउंड पर खेला गया। जोकि ड्रॉ रहा। इंडिया सी ने ईशान किशन के शतक के दम पर 525 रन बोर्ड पर लगाए, इसके जवाब में इंडिया बी की टीम पहली पारी में अभिमन्यु ईश्वरन की 157 रनों की नाबाद पारी के दम पर 332 रन बनाने में कामयाब रही।

Duleep Trophy Day 4 Highlights-

02:40 PM Duleep Trophy Live Score- इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ रहा। इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन बनाए, इसके जवाब में इंडिया बी ने 332 रन बनाए। इंडिया सी ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 128 के स्कोर पर पारी घोषित की। लेकिन मैच का नतीजा नहीं निकलने के कारण इसे ड्रॉ घोषित किया गया। वहीं दूसरे मैच में इंडिया ए ने डी को 186 रनों से हराया। 

02:20 PM Duleep Trophy Live Score- इंडिया डी के बल्लेबाज रिकी भुई 195 गेंद में 113 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रिकी इंडिया डी की टीम के लिए आखिरी उम्मीद थे, टीम को इंडिया ए के खिलाफ जीत के लिए 212 रन चाहिए।

01:58- PM Duleep Trophy Live Score- इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इंडिया बी के खिलाफ दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया।

01:30- PM Duleep Trophy Live Score- इंडिया डी के बल्लेबाज रिकी भुई ने 170 गेंद में शतक जड़ दिया है। भुई अपनी पारी में तीन छक्के और 13 चौके लगा चुके हैं। 

12:55- PM Duleep Trophy Live Score- इंडिया ए के खिलाफ इंडिया डी की टीम ने चौथे दिन वापसी करते हुए जीत की तरफ कदम बढ़ाए हैं, हालांकि मंजिल दूर है। रिकी भुई शतक के करीब पहुंच गए हैं। 

12:24- PM Duleep Trophy Live Score- लंच ब्रेक तक इंडिया डी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन है, जीत के लिए उन्हें 298 रन और चाहिए। अभी दो सेशन का खेल बाकी है। वहीं इंडिया ए जीत से 6 विकेट ही दूर है। दूसरी और इंडिया सी ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। इंडिया बी पर उनकी बढ़त 256 रन की हो गई है।

11:42 AM Duleep Trophy Live Score-इंडिया डी 488 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 विकेट गंवा चुका है और जीत के लिए उन्हें अभी 329 और रन चाहिए। वहीं इंडिया ए जीत से 6 विकेट दूर है।

10:45 AM Duleep Trophy Live Score- अभिमन्यु ईश्वरन की 157 रनों की नाबाद पारी के दम पर इंडिया बी की टीम पहली पारी में 332 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। टीम इंडिया सी (525) से 193 रन पीछे हैं।

10:23 AM Duleep Trophy Live Score- यश दुबे के रूप में इंडिया डी ने 102 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है, टीम को अभी भी 386 रनों की दरकार है।

9:30 AM Duleep Trophy Live Score- चौथे दिन का खेल हुआ शुरू, अभिमन्यु ईश्वरन की नजरें दोहरे शतक पर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें