रिमोट कंट्रोल सीएम मिला है;दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पर भूपेश बघेल का निशाना
- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आज रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है। कुछ देर में वह आधिकारिक तौर पर इस पद को संभाल लेंगी। रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली से ही चल रही है, एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिला है।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आज रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है। कुछ देर में वह आधिकारिक तौर पर इस पद को संभाल लेंगी। रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली से ही चल रही है, एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिला है। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि उन्हें तो अनुभव भी नहीं है और पार्टी ने रेखा गुप्ता को सीएम बना दिया।
दुर्ग में एएनआई से बातचीत में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि एक सप्ताह के बाद जाकर उन्हें नया मुख्यमंत्री मिला है। मध्य प्रदेश हो,राजस्थान हो या दिल्ली हो,ऐसे लोग जो पहली बार चुनकर आए हैं जिन्हें अनुभव नहीं है उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। दिल्ली से ही सरकार चल रही है। एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिला है।
दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद निर्णायक जनादेश के साथ वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार बनाई है। रेखा सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनमें अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करना,पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना,शहर के प्रदूषण और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को ठीक करना और यमुना की सफाई प्रमुखता से शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।