Hindi Newsकरियर न्यूज़World Hindi Diwas Speech in hindi vishva hindi diwas bhashan essay

World Hindi Diwas Speech: विश्व हिंदी दिवस पर दीजिए ये शानदार भाषण, तालियों से गूंज जाएगा हॉल

  • World Hindi Day Speech: विश्व हिंदी दिवस, जिसे अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में भी हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन हिन्दी भाषा की बढ़ती वैश्विक पहुंच और पहचान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 9 Jan 2025 07:59 PM
share Share
Follow Us on
World Hindi Diwas Speech: विश्व हिंदी दिवस पर दीजिए ये शानदार भाषण, तालियों से गूंज जाएगा हॉल

World Hindi Diwas Speech 2025: विश्व हिंदी दिवस, जिसे अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में भी हर वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन हिन्दी भाषा की बढ़ती वैश्विक पहुंच और पहचान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। इस दिन को मनाने से सांस्कृतिक एकीकरण के रूप में हिंदी की अहम भूमिका और विश्व स्तर पर साहित्यिक और भाषाई विविधता में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला जाता है।

विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर देश और दुनिया में हिंदी के प्रचार प्रसार में कई तरह के कार्यक्रम व सम्मेलन होते हैं। विश्वभर में फैले भारत के दूतावासों, विदेशों के विश्वविद्यालयों की हिन्दी शिक्षण पीठों में, भारत के प्रभी सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिससे कि हिन्दी के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा सके। अगर आप इस मौके पर भाषण देने की योजना बना रहे हैं तो नीचे दी गई स्पीच से उदाहरण ले सकते हैं -

विश्व हिंदी दिवस पर भाषण-

आदरणीय प्रिंसिपल सर/शिक्षण गण/ अतिथिगण एवं मेरे प्यारे साथियों,

आज विश्व हिंदी दिवस है और यह दिन विदेशों में बसे इन भारतीयों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। भारत सरकार ने वर्ष 2006 में विश्व हिंदी दिवस को पहली बार मनाया था। इसके बाद से हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज दुनिया का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां भारतीय न हो। विश्व हिन्दी दिवस पर दुनियाभर में हिंदी प्रेमियों और भाषा के प्रवर्तकों द्वारा विभिन्न हिंदी कार्यक्रम मंचों का आयोजन किया जाता है। हिंदी का बोलबाला आज सिर्फ भारत में ही नहीं ब्लकि विदेशों में भी है। विदेशी लोग भी हिंदी को बोलना सीखना चाहते हैं। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। विश्व हिंदी दिवस हिंदी भाषा को वैश्विक भाषा के रूप में बढ़ावा देता है।

यह दिन हिन्दी भाषा की बढ़ती वैश्विक पहुंच और पहचान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। इस दिन को मनाने से सांस्कृतिक एकीकरण के रूप में हिंदी की अहम भूमिका और विश्व स्तर पर साहित्यिक और भाषाई विविधता में इसके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला जाता है। पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में किया गया था। भारत में ही नहीं, फिलीपींस, मॉरिशस, नेपाल, सूरीनाम, फिजी, तिब्बत, त्रिनिदाद और पाकिस्तान में भी हिंदी बोली जाती है।

विश्व हिंदी दिवस की हर साल एक थीम भी रखी जाती है। साल 2025 में हिंदी दिवस की थीम है - "हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज"

जिसका मतलब है कि हिन्दी भाषा दुनियाभर में लोगों को आपस में जोड़ने और एकता बनाने का एक महत्वपूर्ण सूत्र है। हिन्दी न सिर्फ हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत और गर्व का प्रतीक है बल्कि पूरे विश्व में इसे लोगों द्वारा प्रेम से अपनाया जा रहा है। हिन्दी भाषा में इतनी शक्ति है कि यह विभिन्न देशों के लोगों के बीच में गौरव का संदेश फैलाती है।

साथियों, विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को हिन्दी को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। इसी के साथ मैं अपने भाषण का समापन करता हूं। धन्यवाद, जय हिंद। जय भारत।

अगला लेखऐप पर पढ़ें