Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC Mains Admit Card: upsc cse mains exam admit card released upsconline

UPSC Mains Admit Card: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, देखें कब कौन सा पेपर

  • यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 Sep 2024 11:22 AM
share Share

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 13 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की शुरुआत 20 सितंबर से होने जा रही है। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 28 एवं 29 सितंबर 2024 को प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक किया जायेगा।

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स पास करने वाले 14627 अभ्यर्थी मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे। प्रीलिम्स का रिजल्ट 1 जुलाई को घोषित किया गया था।  यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

20 सितंबर 

सुबह 9 से 12 - पेपर-1, निबंध 

दोपहर ढाई से पांच - कोई पेपर नहीं।

21 सितंबर 

सुबह 9 से 12 - पेपर-2, जीएस - 1

दोपहर ढाई से पांच - पेपर-3, जीएस - 2

 

22 सितंबर 

सुबह 9 से 12 - पेपर-4, जीएस-3

दोपहर ढाई से पांच - पेपर-5, जीएस - IV

28 सितंबर 

सुबह 9 से 12 - भारतीय भाषा

दोपहर ढाई से पांच - पेपर-बी, इंग्लिश

29 सितंबर 

सुबह 9 से 12 - पेपर-6 ऑप्शनल सब्जेक्ट - पेपर-1

दोपहर ढाई से पांच - पेपर- 7- ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर-2

यूपीएससी सीएसई 2024 के अंतर्गत आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 73 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 23 पद एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2024 से 55 पद भरे जाएंगे। 23 पद अनारक्षित हैं। 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। यूपीएससी परीक्षा ( UPSC CSE Notification 2024 ) के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। 

यूपीएससी मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें