Hindi Newsकरियर न्यूज़UPPSC Calendar 2025 out at uppsc.nic.in here check with these easy steps

UPPSC Calendar 2025: यूपीपीएससी सरकारी भर्ती 2025 का कैलेंडर जारी हुआ, इन स्टेप्स से करें चेक

  • UP PCS Exam Date 2025:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज 28 जनवरी को वर्ष 2025 की सभी भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीपीएससी कैलेंडर 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाना होगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 28 Jan 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
UPPSC Calendar 2025: यूपीपीएससी सरकारी भर्ती 2025 का कैलेंडर जारी हुआ, इन स्टेप्स से करें चेक

UP PCS Exam Date 2025 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज 28 जनवरी को वर्ष 2025 की सभी भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में पीसीएस प्रीलिम्स 2025, जीआईसी प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, आरओ, एआरओ, बीईओ, पीसीएस जे और एलपीओ भर्ती परीक्षाओं के लिए तिथियां जारी की गई हैं। यूपीपीएससी कैलेंडर 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाना होगा।

UPPSC Calendar 2025: यूपीपीएससी कैलेंडर 2025 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New' सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको 'यूपीपीएससी कैलेंडर 2025' लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर नोटिस ओपन हो जाएगा।

5. अब आप नोटिस को ध्यान से पढ़ें।

6. इसके बाद आप यूपीपीएससी कैलेंडर 2025 नोटिस को डाउनलोड कर लीजिए।

भर्ती परीक्षा परीक्षा तिथि

स्टाफ नर्स यूनानी पुरुष और महिला मुख्य परीक्षा 2023 - 16 फरवरी 2025

स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक पुरुष और महिला मुख्य परीक्षा 2023- 23 फरवरी 2025

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 - 23 मार्च 2025

वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 - 18 मई 2025

सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024 - 29 जून 2025

अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 तृतीय चरण - 13 जुलाई 2025

प्रवक्ता राजकीय डिग्री कालेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 (संगीत वादन- सितार विषय) - 17 जुलाई 2025

यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन प्रशिक्षण सेवा परीक्षा 2023- 21 सितंबर 2025

सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा 2024 - 28 सितंबर 2025

संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024, 23 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी, संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। संयुक्त राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 29 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी और संयुक्त राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीकृत) सेवा सहायक पंजीयक परीक्षा-2024,2 मार्च, 2025, संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024,28 सितंबर, 2025, वास्तुकला और योजना सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 18 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें