Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Police Constable Answer Key 2024 Answer key awaited at uppbpb gov in check these steps

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती एग्जाम की आंसर की का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अब आंसर की का इंतजार है। आंसर की जब जारी हो जाएगी, तो आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की चेक की जा सकेंगी।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 05:15 AM
share Share

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को अब आंसर की का इंतजार है। आंसर की जब जारी हो जाएगी, तो आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की चेक की जा सकेंगी। आपको बता दें कि 23, 24, 25, 28, और 30, 31 अगस्त को एग्जाम आयोजित किया गया था। अब बोर्ड इस भर्ती की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा और उस पर ऑब्जेक्शन आमंत्रित किए जाएंगे। ऑब्जेक्शन फाइल करने के बाद सभी ऑब्जेक्शन का रिव्यू किया जाएगा। आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 1,174 केंद्रों पर 67 जिलों में किया गया था। परीक्षा के लिए इस बार सिक्योरिटी टाइट रखी गई थी। एग्जाम में इस बार सिक्योरिटी बहुत टाइट थी। इस साल यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम में बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन, फिंगरप्रिंट और फेशियल पहचान आदि चीजों को शामिल किया गया था। अब आपको बता दें कि फाइनल आंसर की के बाद यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी होगा और रिजल्ट के साथ ही कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था, वो अब फिजिकल की तैयारी कर सकते हैं।

इस तरह आसानी से चेक कर पाएंगे आंसर की

एक बार आंसर की आए तो उम्मीदवार इसे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। इसी आधिकारिक वेबसाइट पर आपको सारी जानकारी मिलेगी।

इसके बार यहां आंसर की का लिंक दिया गया होगा।

इस लिंक पर क्लिक कर आप अपने रजिस्ट्रेशन, नंबर, रोल नंबर या डेटऑफ बर्थ जो मांगा गया है, उसे सब्मिट करना होगा।

इसके बाद आपकी आंसर की आपके सामने आ जाएंगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें