UP Board Date Sheet 2025: यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की डेट शीट जारी, इस दिन शुरू होगी परीक्षाएं
- UP Board Exam 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 की डेट शीट जारी कर दी है।

UP Board Exam 2025 date sheet: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 की डेट शीट जारी कर दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 परीक्षा क प्रारंभ सोमवार 24 फरवरी, 2025 से होगा और परीक्षा का समापन बुधवार 12 मार्च 2025 को होगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। सुबह वाली शिफ्ट का समय 8:30 बजे से 11:45 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 हाईस्कूल की पहली परीक्षा हिन्दी प्रारंभिक और हेल्थकेयर का है वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा सैन्य विज्ञान और हिन्दी, समान्य हिन्दी की है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 हाई स्कूल डेट शीट-
24 फरवरी 2025 - हिन्दी प्रारंभिक हिन्दी, हेल्थकेयर
28 फरवरी 2025 - पाली, अरबी, फारसी, संगीत गायन
1 मार्च 2025- गणित, आटोमोबाइल्स वाणिज्य
3 मार्च 2025- संस्कृत, संगीत वादन
4 मार्च 2025- विज्ञान, कृषि
5 मार्च 2025- मानव विज्ञान, NCC
6 मार्च 2025- रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार), मोबाइल रिपेयर
7 मार्च 2025- अंग्रेजी, सुरक्षा
8 मार्च 2025- गृह विज्ञान, कम्प्यूटर
10 मार्च 2025- चित्रकला, रंजकला, आईटी/आईटीईएस
11 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान, सिलाई
12 मार्च 2025- गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली, इलेक्ट्रिशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लंबर
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।