Top 5 Jobs 2025: 12000+पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आज की टॉप 5 जॉब्स लिस्ट
- Top 5 Govt Jobs: आपके पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देशभर के अलग-अगल विभागों में 12957 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी पदों पर नौकरी निकली है।

Latest top 5 govt jobs 2025: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो देश के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर सरकारी नौकरी निकाली गई है। आइए आपको आज की टॉप 5 जॉब्स लिस्ट के बारे में बताते हैं, जिनके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।
CPCB Recruitment 2025: सीपीसीबी भर्ती 2025
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 69 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे लोको पायलट भर्ती 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पदों पर बंपर भर्ती निकालने जा रहा है। इस बार आरआरबी एएलपी के 9970 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। एएलपी की नई भर्ती के आवेदन 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2025 तय की गई है। जल्द ही नई आरआरबी एएलपी भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी कर दिया जाएगा।
CG Vyapam ADEO Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती 2025
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 200 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
SECR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) आरआरसी नागपुर डिवीजन ने दसवीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर सरकारी नौकरी निकाली है। रेलवे ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 1007 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है तो आप इंतजार किस बात का कर रहे हैं, अभी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं और अपना आवेदन फॉर्म जमा कीजिए। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2025 है।
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती के आवेदन 8 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 7 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। ये भर्तियां राज्य के स्वास्थ्य विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के लिए की जाएंगी। मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के 25 विभागों (स्पेशियलिटी) के लिए ये वैकेंसी निकाली गई हैं।