Hindi Newsकरियर न्यूज़UPTET 2022 Result on updeledgovin know about Pradesh Teacher Eligibility Test Passing Marks

UPTET 2022: खत्म हुआ 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार,घोषित हुए परिणाम

UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट ( UPTET 2022) का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते ह

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 8 April 2022 09:01 AM
share Share

UPTET Result 2022:  उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट ( UPTET 2022) का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

छात्रों को ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार अपना यूपी टीईटी स्कोरकार्ड 2021-22 भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें, इस सल 6.60 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। प्राइमरी लेवल पर 38% फ़ीसदी, अपर प्राइमरी में 28% उम्मीदवार पास हुए हैं। प्राथमिक स्तर पर 4 लाख 43 हजार 598 उम्मीदवार पास हुए हैं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर 2 लाख 16 हजार 994 उम्मीदवार पास हुए हैं।

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने 23 जनवरी को प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 वीं के लिए) और प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 वीं के लिए) की भर्ती के लिए UPTET को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया था। बता दें, UPTET 2021 परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

बता दें, फाइनल UPTET 2021 आंसर की  7 अप्रैल को ऑनलाइन जारी की गई है। UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी को किया गया था। UPTET-2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। राज्य भर में कुल 2,532 प्राथमिक परीक्षा केंद्र और 1,733 उच्च प्राथमिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।

बता दें, एक पेपर लीक के कारण, UPTET-2021 परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दी गई थी और 23 जनवरी, 2022 के लिए पुनर्निर्धारित की गई थी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो साल में एक बार आयोजित की जाती है ताकि आवेदकों को उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) पढ़ाने के लिए अनुमति मिल सके।

पहले, UPTET परिणाम की घोषणा की तारीख 25 फरवरी थी। हालांकि, राज्य में चुनाव के कारण UPTET 2021 के परिणाम में देरी हुई थी। योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र मिलेगा जिसका उपयोग वे उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए कर सकते हैं।

जानिए UPTET 2022 के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं?

UPTET प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए, अनारक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि ओबीसी / एससी / एसटी श्रेणियों के लिए यह मानदंड 55% अंक है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद आधिकारिक UPTET कट ऑफ 2022 मार्क्स जारी करेगा, उम्मीदवार updled.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

आइए UPTET 2021 परीक्षा में विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंकों पर एक नजर डालते हैं।

जनरल/ EWS श्रेणी

कट ऑफ मार्क्स- 60%

पासिंग मार्क्स- 90

OBC श्रेणी

कट ऑफ मार्क्स- 55%

पासिंग मार्क्स- 82.5

SC श्रेणी

कट ऑफ मार्क्स- 55%

पासिंग मार्क्स- 82.5

ST श्रेणी

कट ऑफ मार्क्स-  55%

पासिंग मार्क्स- 82.5

Uttar Pradesh TET 2022 Result: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updled.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2- 'Uttar Pradesh TET 2022 Result' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 4- भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें