Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSSSC PET Result 2023: PET result for recruitment to UP Lekhpal and Group C posts possible soon

UPSSSC PET Result 2023 : यूपी लेखपाल व ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए हुई पीईटी रिजल्ट जल्द संभव

UPSSSC PET Result 2023 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल व ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का जल्द जारी किए जाने की संभावना है। यूपी पीईटी का रिजल्ट वेबसाइट upsssc.gov.in प

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 24 Dec 2023 08:06 AM
share Share
Follow Us on
UPSSSC PET Result 2023 : यूपी लेखपाल व ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए हुई पीईटी रिजल्ट जल्द संभव

UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है। यूपीएसएसएससी पीईटी का आयोजन अक्टूबर 2023 में किया गया था। इस परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियो ने भाग लिया था। यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 रिजल्ट  के बाद राज्य में करीब लेखपाल के 8 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में आगामी समय में होने वाली ग्रुप सी पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए जारी होने वाले विज्ञापन में भी अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। पीईटी रिजल्ट कई दिनों से आज या कल की उम्मीद में आगे बढ़ रहा है। हालांकि खबर है कि दिसंबर 2023 अंत तक पीईटी का रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपी पीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन और डेटऑफ बर्थ के जरिए चेक कर सकेंगे। पीईटी 2023 रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां दिया जा रहा पूरा भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

8000 से ज्यादा लेखपालों की भर्ती:
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में सफल अभ्यर्थियों के जरिए ही राज्य में लेखपाल के 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू होगी। इस संबंध में आयोग की ओर से पहले ही संकेत दिया जा चुका है। लेखपाल भर्ती में पदों की संख्या बढ़ भी सकती है।

एक साल तक वैलिड होता है पीईटी का सर्टिफिकेट:
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 में जरूर रैंक लाने या मेरिट में आने पर आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा जो अगले एक साल तक के लिए मान्य होगा। इस सर्टिफिकेट के जरिए अगले एक साल तक ही उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रुप सी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद अगले साल फिर से पीईटी में भाग लेना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें