Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSSSC Abkari Sipahi Result 2016 Excise Constable know how to download

UPSSSC: घोषित हुए आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 2016 के परिणाम, यहां से डायरेक्ट करें चेक

UPSSSC Abkari Sipahi Result 2016 (Excise Constable): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी कांस्टेबल (आबकारी सिपाही) भर्ती परीक्षा 2016 (UPSSSC Abkari Sipahi Result 2016 (Excise...

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 15 March 2022 03:43 PM
share Share

UPSSSC Abkari Sipahi Result 2016 (Excise Constable): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी कांस्टेबल (आबकारी सिपाही) भर्ती परीक्षा 2016 (UPSSSC Abkari Sipahi Result 2016 (Excise Constable) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से परिणाम देख सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों की एक मेरिट सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर जाकर रिजल्ट फाइल को डाउनलोड करना होगा।

UPSSSC Abkari Sipahi Result 2016 (Excise Constable): ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2- '15/03/2022 विज्ञापन संख्या-09(2)/2016, आबकारी सिपाही (सामान्य चयन)-2016 का अन्तिम चयन'  लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  भर्ती परीक्षा का परिणाम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में आपके सामने होगा।

स्टेप 4- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

उम्मीदवारों को अपने साथ परिणाम की एक रिजल्ट का प्रिंटआउट भी रखना होगा। जारी किए गए परिणाम के अनुसार, कुल 405 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें से 203 उम्मीदवार अनारक्षित हैं, 85 एससी के लिए, 8 एसटी के लिए और 109 ओबीसी वर्ग के हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें