Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSRTC Recruitment 2023 : UP Roadways Conductor bharti apply for parichalak posts vacancy

UPSRTC Recruitment 2023 : यूपी रोडवेज में 265 पदों पर कंडक्टरों की भर्ती, जानें खास बातें

UPSRTC UP Roadways : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 265 पदों पर परिचालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। सभी पद आउटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट पर आवेदन की प्

वरिष्ठ संवाददाता प्रयागराजTue, 10 Jan 2023 03:15 AM
share Share

UPSRTC UP Roadways : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 265 पदों पर परिचालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। सभी पद आउटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इस भर्ती में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 72, सामान्य वर्ग के 119 और 13 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 

भर्ती की चयन प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिए चयनित फर्म मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज रायबरेली के जरिए पूरी की जा रही है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी के मुताबिक, परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। वेबसाइट के जरिए 16 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। कुल 265 परिचालकों की भर्ती होगी। इसके बाद दूसरी भर्ती प्रक्रिया होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें