Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC Toppers Marksheet: From IAS topper Tina Dabi to Shruti Sharma shubham kumar know their cse marks

UPSC IAS Toppers Marksheet: यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से लेकर श्रुति शर्मा तक, जानें 7 सालों में कौन है टॉपरों का टॉपर

UPSC IAS Toppers Marksheet : अकसर यूपीएससी परीक्षा के टॉपरों की मार्कशीट वायरल होती रहती है। हम यहां पिछले सात सालों के टॉपरों की यूपीएससी की मार्कशीट दिखा रहे हैं। जानें कौन है टॉपरों का टॉपर-

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 Sep 2022 07:53 AM
share Share

UPSC Toppers Marksheet : देश की सबसे चुनौतीपूर्ण माने जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा बैठते हैं लेकिन सिर्फ 800 से 900 उम्मीदवारों का ही चयन हो पाता है। आईएएस ऑफिसर बनने का ख्वाब लेकर बहुत से युवा अपने घर से कोसों दूर जाकर कई कई सालों तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं। कुछ पहले प्रयास में एग्जाम क्रैक कर दते हैं तो कुछ को पांच-छह साल लग जाते हैं। अधिकांश अभ्यर्थी हर बार असफलता मिलने के बाद अपनी राह बदल लेते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आईएएस टॉपर रोल मॉडल  का काम करते हैं। अभ्यर्थी इन टॉपरों के इंटरव्यू देखते हैं। उनकी स्ट्रैटजी फोलो करते हैं। उनके नोट्स का अध्ययन करते हैं। उनकी सेमिनार अटेंड करके अपनी कमियां सुधारने की कोशिश करते हैं। 

अकसर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के टॉपरों की मार्कशीट वायरल होती रहती है। हाल ही में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर टीना डाबी की 12वीं की मार्कशीट वायरल हुई थी। हम यहां पिछले सात सालों के टॉपरों की यूपीएससी की मार्कशीट दिखा रहे हैं। नीचे सात टॉपरों के मार्क्स का ब्योरा दिया गया है। इनमें अनुदीप दुरीशेट्टी के मार्क्स सबसे अधिक 1126 रहे। 

श्रुति शर्मा - टॉपर- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021
निबंध - (पेपर-1)- 132
जनरल स्टडीज-I (पेपर 2)- 119    
जनरल स्टडीज- II (पेपर 3)- 128
जनरल स्टडीज-III (पेपर 4)- 108
जनरल स्टडीज पेपर IV (पेपर 5)- 139
ऑप्शनल - I (हिस्ट्री) (पेपर 6)- 150
ऑप्शनल - II (हिस्ट्री) (पेपर 7)- 156
लिखित परीक्षा के कुल मार्क्स - 932
पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) - 173
कुल मार्क्स - 1105

शुभम कुमार - टॉपर- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020
निबंध 134
जनरल स्टडीज-I 115
जनरल स्टडीज-II  111
सामान्य अध्ययन- III 092
सामान्य अध्ययन- IV 166
ऑप्शनल- I (एंथ्रोपोलोजी) - 170
ऑप्शनल- II (एंथ्रोपोलोजी) - 150
लिखित परीक्षा के कुल मार्क्स -  876
पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) - 176
कुल अंक 1054

प्रदीप सिंह - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019
पेपर मार्क्स ने अधिकतम अंक प्राप्त किए
निबंध - 140 
जनरल स्टडीज पेपर-1 108 
जनरल स्टडीज पेपर-2 115 
जनरल स्टडीज पेपर-3 101 
जनरल स्टडीज पेपर-4 157
ऑप्शनल पेपर-1 (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)- 148
ऑप्शनल पेपर-2 (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) - 145
लिखित परीक्षा के कुल मार्क्स - 914
इंटरव्यू 158
कुल अंक 1072

कनिष्क कटारिया - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018
निबंध पेपर - 133
जनरल स्टडीज पेपर 1 - 98
जनरल स्टडीज पेपर 2 - 117
जनरल स्टडीज पेपर 3 - 117
जनरल स्टडीज पेपर 4 - 116
ऑप्शनल 1 (गणित) - 170
ऑप्शनल 2 (गणित) - 191
लिखित कुल  – 942
इंटरव्यू - 179
अंतिम कुल - 1121

अनुदीप दुरीशेट्टी - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017
निबंध पेपर - 155
जनरल स्टडीज पेपर 1 - 123
जनरल स्टडीज पेपर 2 - 123
जनरल स्टडीज पेपर 3 - 136
जनरल स्टडीज पेपर 4 - 95
ऑप्शनल 1 (एंथ्रोपॉलोजी) - 171
ऑप्शनल 2 (एंथ्रोपॉलोजी) - 147
लिखित कुल  – 950
इंटरव्यू - 176
अंतिम कुल - 1126

नंदिनी केआर - टॉपर - यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016
निबंध पेपर - 142
जनरल स्टडीज पेपर 1 - 131
जनरल स्टडीज पेपर 2 - 103
जनरल स्टडीज पेपर 3 - 116
जनरल स्टडीज पेपर 4 - 104
ऑप्शनल 1 (कन्नड़ लिटरेचर) - 164 
ऑप्शनल 2 (कन्नड़ लिटरेचर) -  167
लिखित कुल  – 927
इंटरव्यू - 193
अंतिम कुल - 1120

टीना डाबी- टॉपर- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015
निबंध पेपर - 145
जनरल स्टडीज पेपर 1 - 119
जनरल स्टडीज पेपर 2 - 84
जनरल स्टडीज पेपर 3 - 111
जनरल स्टडीज पेपर 4 - 110
ऑप्शनल 1 (पॉलिटिकल साइंस) - 128
ऑप्शनल 2 (पॉलिटिकल साइंस) -  171
लिखित कुल  – 868
इंटरव्यू - 195
अंतिम कुल - 1063

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है। इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा बैठते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें