Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CSE: Jharkhand dhanbad boy Abhishek got 28th rank in IAS UPSC Civil Services Reserve List

UPSC CSE : धनबाद के अभिषेक को यूपीएससी सिविल सेवा रिजर्व लिस्ट में मिला 28वां रैंक

UPSC CSE: धनबाद के अभिषेक ने टाटा मोटर्स की अच्छी पैकेज की नौकरी छोड़ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। यूपीएससी की ओर से बुधवार को जारी रिजर्व लिस्ट में उनका नाम आ गया है।

Pankaj Vijay मुख्य संवाददाता, धनबादThu, 2 Nov 2023 11:25 AM
share Share

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में रिजर्व रखी वैकेंसी का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। धनबाद के अभिषेक कुमार सिंह को 28वां रैंक मिला। बुधवार को रिजल्ट जारी होने के बाद से अभिषेक के परिवार में जश्न का माहौल है। भूईंफोड़ मंदिर स्थित बैंक कॉलोनी के अभिषेक ने 10वीं तक की डिनोबिली डिगवाडीह से पढ़ाई की। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद से 11वीं व 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एनआईटी जमशेदपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद टाटा मोटर्स पुणे सीनियर मैनेजर पद पर तीन साल तक नौकरी की। नौकरी छोड़कर धनबाद में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे।

अभिषेक के पिता नरसिंह सिंह बिजनेसमैन व मां उषा सिंह गृहणी हैं। अभिषेक ने कहा कि धैर्य व अनुशासन परीक्षा के लिए सबसे जरूरी है। यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले सही रूटीन व सिलेबस की जानकारी जरूरी है। अभिषेक ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत करना जरूरी है। हर दिन रूटिन से पढ़ाई करने पर सफलता मिलेगी।

रिजर्व लिस्ट में 89 अभ्यर्थियों का चयन
रिजर्व लिस्ट के आधार पर 89 और उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की गई है। इनमें 65 जनरल, 15 ओबीसी, 7 ईडबल्यूएस, 1 एससी और एक एसटी वर्ग से हैं। आपको बता दे कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट 23 मई, 2023 को घोषित किया गया था, जिसमें 1022 रिक्तियों के लिए आईएएस (IAS), आईएफएस (IFS), आईपीएस (IPS) समेत विभिन्न सिविल सर्विसेज में के लिए 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उम्मीदवार ये रिजल्ट चेक कर सकते हैं। दो अभ्यर्थियों ( रोल नंबर 3534972 और 0828156 ) की उम्मीदवारी प्रोविजनल है। 

यूपीएससी ने 23 मई को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था। इशिता किशोर ने टॉप किया था। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे थे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया था। पहले चारों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा था।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें