UP Board 10th Toppers: यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉप-10 में अयोध्या के दो छात्र, देखिए लिस्ट
UP Board 10th Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड 10वीं वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में कुल 89.78 पास छात्र सफल हुए हैं।

UP Board 10th Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड 10वीं वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में कुल 89.78 पास छात्र सफल हुए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यूपी बोर्ड 10वीं में दूसरा स्थान कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और तीसरे स्थान पर अयोध्या की मिसख्त नूर ने हासिल किया है। परीक्षा परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in व www.upresults.nic.in पर जारी किए गए। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉप-5 में 18 छात्रों के नाम शामिल हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हें।
देखिए यूपी बोर्ड में टॉप-10 छात्रों के नाम-
यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स की लिस्ट-
1- प्रिंयाशी सोनी - 98.33 - सीतापुर
2- कुशाग्र पांडेय - 97.83 - कानपुर देहात
3- मिसख्त नूर - 97.83 - अयोध्या
4- कृष्णा झा - 97.67 - मथुरा
5- अर्पित गंगवार - 97.67 - पीलीभीति
6- श्रेयशी सिंह - 97.67 - सुलतानपुर
7- आंशिक दुबे- 97.50 - अयोध्या
8- सक्षम तिवारी - 97.50 - अंबेडकर नगर
9- पीयूष सिंह - 97.50 - जौनपुर
10- नमन गुप्ता - 97.50 - वाराणसी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।