Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Shikshak Bharti: UP 12 teacher recruitments in 7 years no in 4 years for BEd DElEd people

यूपी में सात साल में 12 शिक्षक भर्तियां, 4 साल से सन्नाटा, BEd व DElEd वाले मायूस

UP Teacher Recruitment : उत्तर प्रदेश में जुलाई 2011 में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने के बाद सात साल तक आठवीं तक के स्कूलों में बम्पर 12 भर्तियां निकलीं।

Pankaj Vijay प्रमुख संवाददाता, प्रयागराजThu, 6 July 2023 01:53 AM
share Share

उत्तर प्रदेश में जुलाई 2011 में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने के बाद सात साल तक आठवीं तक के स्कूलों में बम्पर 12 भर्तियां निकलीं। लेकिन उसके बाद से जो ब्रेक लगा तो पिछले साढ़े चार साल से सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राथमिक स्कूलों में 1,37,517 शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट से निरस्त होने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर ही प्रदेश सरकार ने दो चरणों में 68500 और 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती निकाली थी। जनवरी 2018 में 68500 और दिसंबर 2018 में 69000 शिक्षक भर्ती शुरू हुई। उसके बाद से कोई भर्ती नहीं आई। 

परिषदीय स्कूलों से हर साल औसतन 12 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त होते हैं। सरकार ने चार साल पहले सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों के 52 हजार पद रिक्त होने की बात स्वीकार की थी। शिक्षक भर्ती न निकलने से 10 लाख से अधिक बीएड और डीएलएड बेरोजगार निराश हैं।

कब कितने पदों पर आई भर्ती

शिक्षक भर्ती     कब आई
72825     नवंबर 2011
9770     अक्टूबर 2012
10800     अप्रैल 2013
10000     अक्टूबर 2013
4280 उर्दू भर्ती     अगस्त 2013
29334     जुलाई 2013
15000    दिसंबर 2014
3500 उर्दू भर्ती     जनवरी 2016
16448     जून 2016
12460     दिसंबर 2016
68500     जनवरी 2018
69000     दिसंबर 2018

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें