Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Police Constable Recruitment 2019: fake candidate arrested in uttar pradesh constable 49568 vacancy dv PET PST

यूपी पुलिस कांस्टेबल 49000 भर्ती 2019: PET में दौड़ने आए दो मुन्ना भाई अरेस्ट

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड के निर्देश पर पुलिस लाइंस परिसर में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शुक्रवार को दौड़ने आए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी दूसरे के स्थान...

Pankaj Vijay हिन्दुस्तान संवाद, अयोध्याSat, 4 Jan 2020 06:19 AM
share Share
Follow Us on
यूपी पुलिस कांस्टेबल 49000 भर्ती 2019: PET में दौड़ने आए दो मुन्ना भाई अरेस्ट

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड के निर्देश पर पुलिस लाइंस परिसर में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शुक्रवार को दौड़ने आए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। पुलिस ने इस मामले में टीसीएफ कम्पनी सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित की गई टीम को यह कामयाबी मिली है। 

पुलिस कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि शारीरिक परीक्षा दौड़ में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर दौड़ने आये दो मुन्नाभाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी संदीप यादव व प्रिंस यादव गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप कुमार यादव अभ्यर्थी अभय नंदन त्रिपाठी के स्थान पर दौड़ में शामिल हुआ था। जबकि अभ्यर्थी प्रिंस कुमार यादव के स्थान पर मुख्य परीक्षा (लिखित) में दूसरा आरोपी सम्मिलित हुआ था। 

उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा दल के सदस्य निरीक्षक रामआसरे यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी प्रिंस कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, अभयनंदन त्रिपाठी व टीसीएस कम्पनी के कर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी व षड़यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस कार्यालय ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी प्रिंस, संदीप व अभयनंदन सहित टीसीएस कम्पनी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, आरक्षी अजीत यादव व  जनार्दन कुशवाहा शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें