Hindi Newsकरियर न्यूज़up police constable 41520 posts recruitment 2018: job racketeers duped 11 people 22 lakhs rupees

यूपी पुलिस सिपाही 41520 भर्ती 2018: लिखित परीक्षा में फेल होने वालों से बोला- पास करा देंगे, और फिर हुई चौंकाने वाली वारदात

यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के नाम पर 11 लोगों से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला एडीजी ऑफिस पहुंचा है। आरोपियों में एक फौजी बताया गया है। एडीजी के निर्देश पर स्टाफ ऑफीसर एसपी मनीषा सिंह मामले की जांच...

प्रमुख संवाददाता आगराSat, 23 Nov 2019 04:13 PM
share Share
Follow Us on
यूपी पुलिस सिपाही 41520 भर्ती 2018: लिखित परीक्षा में फेल होने वालों से बोला- पास करा देंगे, और फिर हुई चौंकाने वाली वारदात

यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के नाम पर 11 लोगों से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला एडीजी ऑफिस पहुंचा है। आरोपियों में एक फौजी बताया गया है। एडीजी के निर्देश पर स्टाफ ऑफीसर एसपी मनीषा सिंह मामले की जांच कर रही हैं। जांच में पीड़ितों के बयान दर्ज हो चुके हैं। आरोपित पक्ष सामने नहीं आ रहा है। मुकदमा लिखाने की तैयारी है।

ठगी का शिकार हुए 10 पीड़ित मैनपुरी के हैं। एक सिरसागंज (फिरोजाबाद) का है। पीड़ितों का आरोप है कि शातिरों ने अकेले उन्हें नहीं ठगा है। और भी लोगों को शिकार बनाया है। शुक्रवार को मैनपुरी निवासी शीलेश पुलिस लाइन स्थित एडीजी ऑफिस में आया। उसने बताया कि वर्ष 2018 में सिपाही के 41520 पदों पर भर्ती निकली थी। लिखित परीक्षा में वह फेल हो गया। गांव गढ़िया भधोल, मैनपुरी निवासी देवेंद्र उर्फ शैलेंद्र ने उससे संपर्क किया। उससे कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। वह उसे भर्ती करा देगा। सात लाख रुपये का खर्चा आएगा। वह तैयार हो गया। देवेंद्र और उसके फौजी साथी ने मैनपुरी के सत्यवीर, अर्जुन, मनोज, वर्षा, राकेश (सिरसागंज) सहित 10 अन्य लोगों को जाल में फंसा लिया। उनसे भी यही कहा कि सात-सात लाख रुपये में भर्ती करा देंगे। सभी तैयार हो गए। 11 लाख रुपये की रकम पहले ले ली। मई 2019 में सभी को लखनऊ बुलाया। वहां एक होटल में ठहराया। वहां 11 लाख रुपये और लिए। पैसे मिलते ही दोनों आरोपित गायब हो गए। सभी परेशान और हताश होकर लौट आए। पहले अपने स्तर से रकम वापसी का दबाव बनाया। आरोपित उन्हें टहलाते रहे। जब बात नहीं बनी तो पुलिस से शिकायत की। 

मलपुरा का निवासी है फौजी
जिस फौजी के खिलाफ शिकायत की गई है वह मलपुरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष से दो लोग शुक्रवार को एडीजी ऑफिस आए थे। पुलिस को बताया कि आरोपित फौजी सिक्कम में तैनात है। इन दिनों गांव आया हुआ है। यह बोल रहा है कि जो किया जाए कर लो। पुलिस ने उनसे कहा कि पहले ये पता करें कि किस रेजीमेंट है, ताकि उसके वरिष्ठ अधिकारियों को भी लिखकर भेजा जाए।

मुकदमा कराया जाएगा 
मनीषा सिंह (स्टाफ ऑफिसर, एसपी) ने कहा- जांच चल रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। दूसरे पक्ष को नोटिस भेजे गए हैं। उनकी तरफ से अभी कोई बयान देने नहीं आया है। उनके घर दोबारा नोटिस भेजा रहा है। कोई अपने बयान दर्ज कराने नहीं आया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुकदमे के बाद पुलिस अपने स्तर से विवेचना करेगी।

कहा था ऊपर तक है जुगाड़
पीड़ितों ने बताया कि शातिरों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भर्ती में कोई दिक्कत नहीं आएगी। पूरी भर्ती एक वरिष्ठ अधिकारी के हाथ में है। उससे ही सेटिंग है। पेशगी इसलिए ली जा रही है ताकि बाद में अभ्यर्थी यह नहीं बोले कि उसका अपने आप हो गया। शेष रकम भर्ती परिणाम आते ही ली जाएगी।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें