Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़TANCET 2022 Exam date has been announced paper on 14th may 2022

TANCET 2022: जारी हुई परीक्षा की तारीख, 14 मई से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल

TANCET 2022: जारी हुई परीक्षा की तारीख, 14 मई से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 24 March 2022 09:17 AM
share Share

TANCET 2022: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, TANCET 2022 परीक्षा तिथि आज 24 मार्च, 2022 को अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा घोषित की गई है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सभी के लिए प्रवेश परीक्षा 14 मई 2022 से आयोजित की जाएगी। अधिक विवरण आधिकारिक वेबसाइट - tancet.annauniv.edu पर भी उपलब्ध हैं।

TANCET 2022 परीक्षा की तारीख इस बार दो दिन निर्धारित की गई है। ये तारीखें 14 और 15 मई, 2022 यानी शनिवार और रविवार हैं। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इन तिथियों पर MCA, MBA, M.E. / M.Tech. / M.Arch. / M.Plan कोर्सेज की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

MCA कोर्स की परीक्षा 14 मई  2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित की जाएगी। MBA कोर्स की परीक्षा 14 मई  2022 को सुबह 2:30 बजे से दोपहर 4:30 तक आयोजित की जाएगी। M.E. / M.Tech. / M.Arch. / M.Plan कोर्स की परीक्षा का आयोजन     सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक किया जाएगा।

TANCET 2022 को पास करने वाले उम्मीदवारों को तमिलनाडु के कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले विभिन्न PG कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। सभी उम्मीदवारों को TANCET 2022 के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें