Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC Delhi Police Constable Driver 2022 Expected Cutoff check Marks at sscnicin

SSC Delhi Police Constable Driver 2022: यहां चेक करें Expected कट- ऑफ और कैटेगरी वाइज मार्क्स

SSC Delhi Police Constable Driver 2022 Expected Cutoff: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 21 अक्टूबर, 2022 को SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा का समापन सफलतापूर्वक किया। परीक्षा दिल्ली पुलिस के तहत

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 22 Oct 2022 03:52 PM
share Share

SSC Delhi Police Constable Driver 2022 Expected Cutoff: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 21 अक्टूबर, 2022 को SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा का समापन सफलतापूर्वक किया। परीक्षा दिल्ली पुलिस के तहत आयोग द्वारा घोषित लगभग 1411 ड्राइवर के पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर कट-ऑफ मार्क्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  कट-ऑफ मार्क्स आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर परिणाम के साथ जारी किए जाते हैं।

आयोग द्वारा घोषित रिक्तियों, पूछे गए प्रश्नों का कठिनाई का  स्तर और सामान्यीकरण पद्धति (normalization method) जैसे कई फैक्टर्स के माध्यम से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर कट-ऑफ मार्क्स तय किए जाते हैं। जिन उम्मीदवारों के परीक्षा में प्राप्त मार्क्स  न्यूनतम कट-ऑफ से उससे अधिक या उसके बराबर हैं, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर अपेक्षित (Expected) कट-ऑफ मार्क्स

अब तक, एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर कट-ऑफ अंकों के लिए यह अस्थायी समयरेखा (tentative timeline) दी गई है। हालांकि, आयोग सभी श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक अलग से जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने आज परीक्षा का प्रयास किया है, वे नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं।

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर कट-ऑफ (अपेक्षित)

कैटेगरी -        पुरुष                  महिला

जनरल-            74-76                 58-60
OBC-              70-72                 55-57   
SC-                 67-70                  50-55  
ST-                  58-60                  51-53
EWS-               63-65                 46-48

जिन उम्मीदवारों के मार्क्स निर्धारित कट-ऑफ मार्क्स से अधिक होंगे, उन्हें अगले राउंड के लिए योग्य माना जाएगा। नीचे दी गई टेबल में देखें साल 2020, 2021 के एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर कट-ऑफ मार्क्स।

साल 2020 के कट ऑफ मार्क्स

कैटेगरी -        पुरुष                  महिला

जनरल-           72.20                56.72
OBC-            68.39                53.40
SC-               65.10                49.32
ST-              57.05                 49.35
EWS-           62.51               44.93


साल 2021 के कट ऑफ मार्क्स

कैटेगरी -        पुरुष                  महिला

जनरल-          61.31                 48.19
OBC-            58.87                44.52
SC-               51.93                39.44
ST-               55.24               39.97
EWS-            51.75               30

जानें- कैसी थी कांस्टेबल पुलिस ड्राइवर की परीक्षा

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा चार शिफ्ट में आयोजित की गई थी।  उम्मीदवारों ने बताया कि चार विषयों में से रोड सेंस आसान विषय था। जबकि, अन्य विषयों की तुलना में जनरल अवेयरनेस का सेक्शन कठिन था। कुल मिलाकर, परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम था। उम्मीदवार आसानी से 51 से 55 प्रश्नों का प्रयास कर सकते थे।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें