Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023 at sscnicin

इस दिन जारी होंगे दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से होने वाली दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर महीने में जारी हो सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से 7547 पदों

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 Oct 2023 03:30 PM
share Share

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों के लिए परीक्षा 14 नवंबर से 05 दिसंबर तक आयोजित करने वाला है। इस परीक्षा के माध्यम से 7547 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, अब वह एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 नवंबर 2023 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक तौर पर आयोग की ओर से एडमिट कार्ड की तारीख को लेकर कोई सूचना जारी नहीं हुई है।

सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और तारीख दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।  बता दें, आवेदकों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश करने या परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें, आयोग डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

एडमिट कार्ड से पहले जारी होगा एप्लीकेशन स्टेटस लिंक

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिच कार्ड जारी करने से पहले, आयोग एप्लीकेशन स्टेटस लिंक जारी करेगा। इसे सभी 9 क्षेत्रों के लिए उनकी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

पश्चिमी क्षेत्र- www.sscwr.net

एमपी उप- क्षेत्र- www.sscmpr.org

केन्द्रीय क्षेत्र- www.ssc-cr.org

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र-  www.sscnwr.org

दक्षिणी क्षेत्र- www.sscsr.gov.in

पूर्वी क्षेत्र -www.sscer.org

केकेआर क्षेत्र- www.ssckkr.kar.nic.in

उत्तर पूर्वी क्षेत्र- www.sscner.org.in

एसएससी ने घोषणा की है कि एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा  14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर 2023 और 1, 4, 5 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा तिथि से दस दिन पहले जारी किया जाएगा।

Delhi Police Constable Admit Card 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  अब होम पेज पर "DP Constable Admit Card" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब उम्मीदवार को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया के लिए बनाई गई रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

स्टेप 4-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें