Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़sarkari naukari IBPS Clerk Recruitment 2024: Today is the last date to apply for IBPS Clerk bharti

IBPS Clerk Recruitment 2024 : IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख

IBPS Clerk bharti:इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) ने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। आपको बता दें कि आईबीपीएस ने  6,128 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 21 July 2024 04:31 AM
share Share

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) ने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। आपको बता दें कि आईबीपीएस ने  6,128 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जो लोग क्लर्क पदों के लिए योग्य हैं, वे प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज समय निकलने से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए तिथि बढ़ने का इंतजार न करें। आपको बता दें कि 20 से 28 साल तक के उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग 12 से 17 अगस्त, 2024 के बीच होगी। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में होगी, और कॉल लेटर परीक्षा से कुछ समय पहले जारी किए जाएंगे। अभी एग्जेट डेट्स कंफर्म नहीं हुईहैं? इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि क्लर्कों के लिए आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिक एबिलिटी और लॉजिकल एबिलिटी के भाग शामिल होंगे। परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। आईबीपीएस मुख्य परीक्षा 2024 अक्टूबर में आयोजित की जाएगी और 200 अंकों के लिए 160 मिनट  मिलेंगे। 

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार कैसे आवेदन करें- 
1.    सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। 
2.    अब आप को रिसेंट अपडेट में जाकर CRP- क्लर्क- XIV पर क्लिक करना होगा। 
3.    इसके बाद आपको आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
4.    अब आप को अपना एक अकाउंट बनाना होगा। 
5.    अब आपको लॉग इन करना होगा। 
6.    अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरिए। 
7.    इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड कीजिए और एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरिए।
8.    इसके बाद आप कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लीजिए। 
9.    भविष्य के लिए इस पेज का प्रिंट आउट निकाल लीजिए। 

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण तारीखें- 
1.    आवेदन करने की तारीख 1 जुलाई 2024 से 21 जुलाई 2024 तक है।
2.    एप्लीकेशन फीस भरने की तारीख 1 जुलाई से 21 जुलाई तक है।
3.    प्री- एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) 12 अगस्त से 18 अगस्त तक होगी। 
4.    प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर अगस्त 2024 में आएगा।
5.    प्रारंभिक परीक्षा अगस्त,2024 में होगी।
6.    प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट सितंबर, 2024 में आएगा। 
7.    मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर सितंबर या अक्टूबर में आएगा।
8.    मुख्य परीक्षा अक्टूबर, 2024 में होगी।
9.    प्रोविजनल अलॉटमेंट अप्रैल, 2025 में होगी। 

एप्लीकेशन फीस- 
एप्लीकेशन फॉर्म की फीस सभी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है, आरक्षित वर्गों जैसे एससी,  एसटी, PWBD, ESM और DESM के लिए फीस 175 रुपये है। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें