Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB Patwari Result 2021 2022: Patwar Rajasthan patwari exam result may declared this week sso id rajasthan

RSMSSB Patwari Result 2021-2022 : जारी हुआ राजस्थान पटवारी रिजल्ट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RSMSSB Patwari Result 2021 2022: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थी अपना...

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 25 Jan 2022 04:17 PM
share Share
Follow Us on
RSMSSB Patwari Result 2021-2022 : जारी हुआ राजस्थान पटवारी रिजल्ट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RSMSSB Patwari Result 2021 2022: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।चैयरमेन हरिशंकर शर्मा ने कुछ दिनों पहले इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 31 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा।  कुछ दिनों पहले आरएसएमएसएसबी ने पटवारी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या भी बढ़ा दी थी। पहले जहां 5378 वकैंसी थी, अब इसे बढ़ाकर 5610 कर दिया गया है। यानी 232 पदों का इजाफा किया गया।

पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम नॉर्मलाइजेशन पद्धति से जारी किया जाएगा। 

आरएसएमएसएसबी ने 5378 पदों के लिए 23 और 24 अक्टूबर को पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। कुल 15.62 लाख उम्मीदवारों ने इसमें रजिस्ट्रेशन करवाया था। आयोग इसे पहले 22 नवंबर को भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर चुका है। आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया गया था। 

आरएसएमएसएसबी की ओर से 24 जनवरी को जारी किया गया भर्ती परीक्षा कैलेंडर

भर्ती                                   परीक्षा का आयोजन       
कम्प्यूटर अनुदेशक -                   मई-जून 2022   
ग्राम विकास अधि कारी मेन्स -         मई         
एपीआरओ                                24 अप्रैल        
जेईएन भर्ती                              7, 8 व 9 मई    
प्रयोगशाला सहायक भर्ती                 4 जून        
कनिष्ठ अभियंता कृषि अभियांत्रिकी    18 व 19 जून     
पशुधन सहायक                               जुलाई        
तहसील राजस्व, कनिष्ठ लेखाकार          सितंबर        
वनपाल व वनरक्षक                            अक्टूबर        
सुपरवाइजर महिला अधिकारिता             नवंबर        
कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड II              दिसंबर        

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें