Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB Ajmer Group D Result : rrb group d result ajmer rrb rrc group d rrbajmer gov in

RRB Ajmer Group D Result : यहां चेक करें आरआरबी अजमेर ग्रुप डी रिजल्ट और कटऑफ

RRB Ajmer Group D Result : रेलवे में ग्रुप डी 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई सीबीटी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 Dec 2022 12:30 PM
share Share

RRB Ajmer Group D Result : रेलवे में ग्रुप डी 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा (सीबीटी) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आरआरबी की वेबसाइट्स फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। आरआरबी ने कहा है कि परीक्षार्थियों के परसेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 27 दिसंबर 2022 को जारी होंगे।  आरआरबी अजमेर  वेबसाइट www.rrbajmer.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

 अजमेर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कटऑफ
अनारक्षित वर्ग- परसेंटाइल स्कोर-97.45229 , नॉर्मलाइज्ड मार्क्स-68.32994
एससी वर्ग- परसेंटाइल स्कोर-91.36657 , नॉर्मलाइज्ड मार्क्स-54.02575
एसटी वर्ग- परसेंटाइल स्कोर-91.39524 , नॉर्मलाइज्ड मार्क्स-54.08034
ओबीसी वर्ग - परसेंटाइल स्कोर- 95.16873, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स-61.66614
EWS वर्ग- परसेंटाइल स्कोर- 88.14747, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स- 48.76577

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

कुछेक दिनों पहले आरआरबी ने नोटिस जारी कर बताया था कि अभ्यर्थियों के मार्क्स व रिजल्ट कैसे कैलकुलेट किए जाएंगे और परसेंटाइल स्कोर कैसे निकाला जाएगा। नोटिस के मुताबिक परसेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट तय की जाएगी। 

ये थे न्यूनतम पासिंग मार्क्स
लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें