Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC RAS Result : Rajasthan RAS final Result released see ras toppers list vikrant priya bajaj

RPSC RAS Result : राजस्थान आरएएस रिजल्ट जारी, श्रीगंगानगर के विक्रांत ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट

RPSC RAS Final Result : आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। श्रीगंगानगर की ही प्रिया बजाज दूसरे स्थान पर रहीं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 18 Nov 2023 01:44 AM
share Share

RPSC RAS Final Result : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। श्रीगंगानगर की ही प्रिया बजाज दूसरे स्थान पर रहीं। हनुमानगढ़ के किरणपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा 2021 के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुक्रवार को ही संपन्न कराई थी। देर रात परिणाम की अधिसूचना जारी कर सफल अभियर्थियों की सूची भी जारी कर दी। 

आरपीएससी ने राज्य सेवा के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों के लिए भर्ती निकाली थी।  28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक आवेदन मांगे गए थे। प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर 2021 को हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 6.48 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे।  20114 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। 17837 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठे जिसका रिजल्ट 30 अगस्त 2022 को जारी हुआ था। मुख्य परीक्षा में पास हुए 2180 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 10 जुलाई 2023 से शुरू हुए। लगातार पांच महीने तक सात चरणों में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कराए गए।

देखें टॉपरों की लिस्ट
क्र.सं    रोल नंबर    नाम    गृह जिला

1    905006    विक्रांत शर्मा    श्रीगंगानगर
2    905041    प्रिया बजाज    श्रीगंगानगर
3    907295    किरणपाल    हनुमानगढ़
4    916187    विश्वजीत सिंह    जोधपुर
5    904049    भारती गुप्ता    करौली
6    921323    आकांक्षा दुबे    उदयपुर
7    909091    कंचन चौधरी    सीकर
8    905143    शुभम शर्मा    श्रीगंगानगर
9    905069    निधि उदसरिया    बीकानेर
10    918566    सत्यनारायण    जालोर

टॉप 10 सूची में पांच महिलाएं
टॉप-10 की सूची में पांच महिलाएं शामिल हैं। जबकि 2018 में चार महिला और 2016 की सूची में महज दो महिला अभ्यर्थी ही शामिल थीं। हालांकि आयोग ने 2018 के टॉप 10 अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी नहीं किए हैं। इसमें पांच पुरुष भी शामिल हैं। टॉप 10 की सूची में श्रीगंगानगर के तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। बीकानेर डिवीजन ने टॉप 10 में पांच लोगों ने बनाई है। सीकर, उदयपुर, बीकानेर, जालौर, करौली और जोधपुर जिले के 1-1 अभ्यर्थी को जगह मिली है।

दूसरी रैंक पाने वाली प्रिया बजाज का यह सातवां प्रयास था। हालांकि 2016 में भी उन्होंने आरएएस क्रैक किया था , उन्हें श्रीगंगानगर में कॉपरेटिव में स्पेशल ऑडिटर की नौकरी मिली थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें