Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC RAS Pre Result 2023 Cut Off : Rajasthan RPSC RAS Pre Result declared Check Cutoff

RPSC RAS Pre Result 2023 Cut Off : आरपीएससी आरएएस प्री रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ

Rajasthan RPSC RAS Pre Result declared Check Cutoff : अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आरपीएससी आरएएस प्री एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 Oct 2023 05:36 PM
share Share

RPSC RAS Pre Result 2023 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ( आरपीएससी ) ने शुक्रवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आरपीएससी आरएएस प्री एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। आयोग ने महज 19 दिनों में परिणाम जारी कर दिया। अब ये सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। 

पुरुष वर्ग में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 100.69 रही है। जबकि महिला वर्ग में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 97.01 रही। प्रारंभिक परीक्षा में करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा 4 लाख 57 हजार 957 अभ्यर्थी ही उपस्धित हुए थे।

कट ऑफ मार्क्स

सामान्य पुरुष- 100.69
सामान्य महिला- 97.01
ईडब्ल्यूएस पुरुष- 100.69
ईडब्ल्यूएस महिला- 97.01
एससी पुरुष- 91.49
एससी महिला- 82.30
एसटी पुरुष- 94.25
एसटी महिला- 91.49
ओबीसी पुरुष- 100.69
ओबीसी महिला- 97.01
एमबीसी पुरुष- 99.31
एमबीसी महिला- 84.60

ऐसे चेक करें रिजल्ट-

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rasjasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
  • परिणाम देखें और पेज डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें