Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Reserve Bank of India Grade B Vacancy 2024 apply on rbi org in sarkari naukri

RBI Vacancy 2024: आरबीआई ने निकाली ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले करें आवेदन

आरबीआई ने ग्रेड-बी ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने के लिए आपको rbi.org.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 94 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Prachi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 Aug 2024 04:45 PM
share Share

अगर आप भी बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 94 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की 25 जुलाई से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसलिए आज ही ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना आवेदन कीजिए। कहीं ऐसा न हो आप आवेदन करने से छूट जाएं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2024 है। 

पदों के बारे में जानें

इस भर्ती के माध्यम से 94 पदों को भरा जाएगा। जिसमें ग्रेड 'बी' (डीआर) - सामान्य के अधिकारियों के लिए 66, ग्रेड 'बी' (डीआर) - डीईपीआर के अधिकारियों के लिए 21, और ग्रेड 'बी' (डीआर) - डीएसआईएम के अधिकारियों के लिए 7 रिक्तियां हैं। .

उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानें

1 जुलाई, 2024 तक आवेदकों की आयु कम से कम 21 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट आरक्षित कैटेगरी पर लागू होती है। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले, आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

RBI Grade B notification 2024: नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन फीस के बारे में जानें

- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों  को 100 + 18 प्रतिशत जीएसटी  के साथ आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।

- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में  850 + 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ भुगतान करना होगा।

भर्ती परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें- 

1. ग्रेड-बी ऑफिसर (DR)- जनरल- के लिए फेज 1 की परीक्षा 8 सितंबर 2024 को होगी। फेज-2 की परीक्षा 19 अक्टूबर, 2024 को होगी। 

2. ग्रेड-बी ऑफिसर (DR)-DEPR की फेज 1 की परीक्षा 14 सितंबर, 2024 को होगी। फेज 2 की परीक्षा 26 अक्टूबर, 2024 को होगी। 

3. ग्रेड-बी ऑफिसर (DR)-DSIM की फेज 1 की परीक्षा 14 सितंबर, 2024 को होगी। फेज 2 की परीक्षा 26 अक्टूबर, 2024 को होगी। 

चयन प्रक्रिया के बारे में जानें-

उम्मीदवारों का चयन चरण I और चरण II में ऑनलाइन/लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले अपने प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें