Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Record number of unemployed people seeking jobs in Bihar 7 lakh more registrations most number of 12th pass

बिहार में रिकॉर्ड संख्या में बेरोजगार मांग रहे नौकरी, 7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 12वीं पास सबसे ज्यादा

देश में बेरोजगारी चरम पर है। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बिहार की बात करें तो पिछले एक साल में रोजगार की चाह में 7 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजि

Alakha Ram Singh संजय, पटनाSun, 14 April 2024 12:43 PM
share Share

Jobs in Bihar : राज्य के लोगों में रोजी-रोजगार की चाहत बढ़ी है। बीते 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में बिहार में रिकॉर्ड संख्या में बेरोजगारों ने रोजगार के लिए निबंधन कराए हैं। नेशनल कॅरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में सात लाख 39 हजार 492 लोगों ने निबंधन कराए। यह अब तक के वर्षों में सबसे अधिक है।

राज्य या केन्द्र की ओर से लगाए जाने वाले रोजगार मेले में भाग लेने वाले बेरोजगारों के लिए एनसीएस पोर्टल पर निबंधन जरूरी होता है। बेरोजगार युवा खुद से या साइबर कैफे संचालकों की मदद से अपना निबंधन कराते हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 से ऑनलाइन निबंधन की प्रक्रिया जारी है। पहले वर्ष 2015-16 में मात्र 4765 लोगों ने ही निबंधन कराए थे। इसके अगले वर्ष 76 हजार लोगों ने निबंधन कराए। 2017-18 में एक लाख 51 हजार निबंधन हुए। यह रिकॉर्ड 2022-23 में टूटा। उस वर्ष दो लाख 98765 बेरोजगारों ने निबंधन कराए, लेकिन इस बार यह भी रिकॉर्ड टूट गया और पिछली बार की तुलना में दो गुना अधिक सात लाख से अधिक बेरोजगारों ने एनसीएस पोर्टल पर रोजगार के लिए निबंधन कराए। जिलावार आंकड़ा देखें तो पटना में सबसे अधिक बेरोजगार हैं। पटना के 39561 लोगों ने रोजगार के लिए निबंधन कराए हैं। दूसरे पायदान पर समस्तीपुर है, जहां 39170 लोगों ने निबंधन कराए। पश्चिम चंपारण के 38370 लोगों ने निबंधन कराए हैं।

रोजगार मांगने वालों में 12वीं पास सबसे अधिक
रोजगार मांगने वाले बिहारियों में 12वीं पास सबसे अधिक हैं। 12वीं पास चार लाख 17 हजार लोगों ने रोजगार के लिए निबंधन किया है। मैट्रिक पास दो लाख 65 हजार तो स्नातक उतीर्ण दो लाख 18 हजार से अधिक हैं। 14 हजार ऐसे भी बेरोजगार हैं जिसने कोई पढ़ाई नहीं की है। पीजी पास की संख्या 30 हजार हैं।

18 वर्ष तक उम्र वाले देश में सबसे अधिक बेरोजगार बिहार में
उम्रवार निबंधन का आंकड़ा देखें तो देश में नौकरी के लिए 18 वर्ष तक के उम्र वाले देश में सबसे अधिक बिहार में हैं। देश में लगभग डेढ़ लाख लोग इस उम्र के लोगों ने रोजगार मांगे हैं। बिहार के 34 हजार युवा इसमें शामिल हैं। यानी 22.96 फीसदी युवा केवल बिहार के हैं, वहीं 18 से 24 वर्ष वाले 9.36 फीसदी, 25 से 34 वर्ष के बीच 7.65 फीसदी, 35 से 44 वर्ष वाले 5.14 फीसदी, 45 से 54 वर्ष वाले 3.97 फीसदी, 55 से 64 वर्ष वाले 1.23 फीसदी हैं। 64 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देश के 44 हजार लोगों ने रोजगार मांगा है तो बिहार के 547 व्यक्ति इस श्रेणी में शामिल हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें