RBSE 8th result 2019 : राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट जारी, इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट
RBSE 8th result 2019 live updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।लाइव हिन्दुस्तान पर भी आप सबसे पहले नतीजे चेक कर पाएंगे। नतीजे चेक करने के लिए यहां...

RBSE 8th result 2019 live updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।लाइव हिन्दुस्तान पर भी आप सबसे पहले नतीजे चेक कर पाएंगे।
नतीजे चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
4:00 pm: परीक्षा में 100 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 8वीं की परीक्षा में नंबरों की जगह ग्रेड देता है।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
3:00 pm: अब राजस्थान बोर्ड 8वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। अब से आधा घंटे बाद जारी हो जाएंगे नतीजे
3:00 pm: बस एक घंटे में नतीजे घोषित हो जाएंगे, स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर नतीजे चेक कर सकेंगे।
1:50 pm: स्टूडेंट्स को बेसब्री से है 8वीं के रिजल्ट का इंतजार
1:20 pm: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) हर वर्ष 8वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च माह में होता है।
1:00 pm: पिछले साल 5.87 लाख लड़कियां और 6.87 लाख लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे।
12:50 pm: अब से तीन घंटे बाद नतीजे जारी हो जाएंगे
12:30 pm: वहीं, पिछले साल कक्षा 8 के लिए 12. 96 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 10.74 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
12:30 pm: राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 8वीं का रिजल्ट 7 जून को जारी किया था।
11:30 am: राजस्थान बोर्ड ने 3 जून को कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 10वीं का रिजल्ट 79.85 फीसदी रहा है। 10वीं में 80.35 फीसदी लड़कियां पास हुई, वहीं लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा।
11:10 am: इस बार कक्षा 8 में 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
11:00 am: आज शाम 4 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। अजमेर से बोर्ड के अधिकारी रिजल्ट जारी करेंगे।
10:40 am: राजस्थान बोर्ड द्वारा 14 मार्च 2019 से 29 मार्च 2019 तक कक्षा 8 की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।
9:20 am: राजस्थान बोर्ड पहले ही 12वीं और 10वीं क्लास के नतीजे जारी कर चुका है।
9:10 am: 8वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.inऔर rajresults.nic.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट (RBSE Result 2019) चेक कर सकेंगे।