RBSE 12th result 2020: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे आज, रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन
राजस्थान बोर्ड आज शाम 4 बजे 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली...

राजस्थान बोर्ड आज शाम 4 बजे 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से आज दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है। राजस्थान बोर्डपरीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक किए जा सेकेंगे।
लाइव हिन्दुस्तान पर नतीजे चेक करने के लिए आपको अभी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद नतीजे जारी होने के बाद लाइव हिन्दुस्तान आपको आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा। इस अलर्ट पर क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दिए अपनी क्लास के हिसाब से लिंक पर क्लिक करना होगाष
- राजस्थान बोर्ड (साइंस): 12 वीं 2020 का रिजल्टराजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020
- राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान में हर साल करीब 11 से 12 लाख विद्यार्थी 10वीं की और करीब 9 से 10 लाख विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देते हैं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जून माह के पहले सप्ताह में जारी किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।