Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBI will soon release notification for Grade B posts 2024 on rbi org in RBI grade B notification 2024

RBI Grade B notification 2024: जुलाई के अंत तक आएगा आरबीआई ग्रेड बी का नोटिफिकेशन, यहां करें चेक

आरबीआई जल्द ही ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन रिलीज कर सकता है। नोटिफिकेशन 18 जुलाई तक आने की संभावना है। नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर आएगा। पूरी जानकारी यहां पढ़े।

Prachi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 2 July 2024 11:35 AM
share Share

अगर आप आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़िए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि नोटिफिकेशन 18 जुलाई को आएगा। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

नोटिस के अनुसार संचार विभाग सभी अखबारों में 18 जुलाई को आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2024 का विज्ञापन जारी करेगा। भर्ती से सम्बन्धित नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आएगा। इस भर्ती के जरिए जनरल, DEPR ( डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक एंड रिसर्च पॉलिसी) और DSIM (डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिक्स एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट) में नियुक्ति की जाएगी। नोटिफिकेशन में उम्मीदवार की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेक्शन प्रक्रिया और अन्य जानकारियां दी होंगी। 

पिछले वर्ष की जानकारी के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 31 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को फॉर्म भरने के बाद 850 रुपये की एप्लीकेशन फीस भी भरनी होगी। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्गों के उम्मीदवार को 100 रुपये की फीस भरनी होगी। 

उम्मीदवार आवेदन कैसे कर सकते हैं- 
1.    सबसे पहले आपको आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा।
2.    इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
3.    अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
4.    अब आप को जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। 
5.    अब आपको एप्लीकेशन फीस भरनी होगी।
6.    अब आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
7.    अब आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए।
8.    भविष्य के लिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

आरबीआई ग्रेड बी की सेलेक्शन प्रकिया में दो फेज में परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू होगा। फेज एक की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिसमें क्वांटिटेटीव एप्टिट्यूड, रिजनिंग एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। फेज दो की परीक्षा में इकोनॉमिक और सामाजिक मुद्दों, फाइनेंस और मैनेजमेंट से प्रश्न पूछे जाएंगे। फेज दो की परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।  ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें